बाथरूम में नहा रही थी बहन, भाई ने बनाया Video; फिर दोस्तों संग मिलकर लूटी अस्मत

Rajasthan Crime News: राजस्थान के अलवर जिले में गंभीर मामला सामने आया है। लाख कोशिशों के बावजूद भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। दूसरों से ही नहीं, उनको अपनों से भी खतरा है। एक ऐसा ही मामला राजस्थान में सामने आया है। पुलिस भी मामला सामने आने के बाद दंग है। पीड़िता ने जो आपबीती बताई, वह काफी हैरान करने वाली है।

Madhya Pradesh Crime News

Rajasthan Crime: राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ इलाके में एक भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही बहन से गैंगरेप कर दिया। भाई ने बहन का नहाते समय वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर शर्मनाक काम किया। वह बहन को जंगल में ले गया, जहां पहले से उसके दोस्त मौजूद थे। सबने मिलकर लड़की के साथ रेप किया। 16 साल की लड़की अपनी बुआ के घर आई थी। आरोपी ने वीडियो बनाकर पहले उससे अकेले रेप किया। इसके बाद वीडियो दोस्तों को दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में दोस्तों ने भी लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फायदा उठाया। पुलिस ने आरोपी भाई और दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। तंग आकर पीड़िता ने अपनी मां को सच्चाई बताई। पीड़िता ने बताया कि वह मई में जब बुआ के घर गई थी तब छत पर बने बाथरूम में नहा रही थी। बुआ रसोई में थी। फूफा काम पर गया था। तभी 17 साल का आरोपी ऊपर आया और वीडियो बना लिया। आरोपी ने धमकी दी कि इस बात को किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देगा।

मारपीट के बाद अगले दिन किया रेप

अगले दिन आरोपी ने उससे मारपीट की और रेप किया। डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। 22 जुलाई को आरोपी ने फोन कर गांव आने की बात कही। उसके साथ में दो और लड़के फैजी और महबूब थे। सभी आरोपी उसे बाइक पर बैठा जंगल में ले गए। वहां आरोपियों ने गैंगरेप किया। किसी को बताने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। वह काफी गुमसुम रहने लगी तो मां ने कारण पूछा। जिसके बाद रोते हुए सारी आपबीती मां को बता दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दो आरोपी बालिग हैं, लड़की का भाई नाबालिग है। तीनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ