हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Delhi MCD Election: महिला का अरविंद केजरीवाल से सवाल, पूछा- सर, आपने मफलर क्यों नहीं पहना?

विज्ञापन

Delhi MCD Election: दिल्ली MCD के लिए चुनाव प्रचार करने के दौरान एक मजेदार वाक्या सामने आया। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली के चिराग इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला ने उनसे सवाल पूछ लिया, महिला ने कहा- सर आपने मफलर क्यों नहीं पहना है?

एक महिला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ये सवाल उस वक्त पूछा, जब वे मंगलवार को मफलर के बिना चिराग में चुनाव प्रचार कर रहे थे। महिला की ओर से पूछे गए सवाल को लेकर केजरीवाल ने हंसते हुए जवाब दिया और कहा कि अभी ठंडा नहीं आई है (अभी इतनी ठंड नहीं है)। इसके बाद केजरीवाल ने महिला के साथ एक सेल्फी क्लिक की।

वायरल वीडियो में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को सुरक्षाकर्मियों और आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ एमसीडी चुनाव से पहले घर-घर चुनाव अभियान के तहत क्षेत्र के निवासियों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

एक अन्य वीडियो में केजरीवाल प्रजापति चौक गए और चाय पर लोगों से बात की। बता दें कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार एमसीडी चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को एक ही चरण में होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी।

केजरीवाल ने की है 10 गारंटियों की घोषणा

अरविंद केजरीवाल दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए 10 गारंटियों की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी पार्टी एमसीडी चुनावों में सत्ता में आती है तो शहर में तीन लैंडफिल साइटों को साफ किया जाएगा, नगर निकाय में भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा और कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि हम गारंटी देते हैं कि हम एमसीडी को एक सरल ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करके भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे, मानचित्र अनुमोदन का निर्माण करेंगे, पार्किंग की समस्या का स्थायी और व्यावहारिक समाधान प्रदान करेंगे, सड़कों पर उपद्रव पैदा करने वाले आवारा जानवरों को नियंत्रित करेंगे और टूटी सड़कों की मरम्मत करेंगे।।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola