हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ट्रांसपोर्टर्स का NHAI के खिलाफ हल्लाबोल, टोल टैक्स बढ़ोतरी को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

एनएचएआई द्वारा देशभर के राजमार्गों पर बढ़े टोल टैक्स में बढ़ोतरी से परेशान ट्रांसपोर्टर्स ने NHAI के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। उनके मुताबिक, पहले से ही ज्यादा टोल वसूला जा रहा है और अब इसमें और बढ़ोतरी की जा रही है।

विज्ञापन
toll tax protest news

एनएचएआई ने देशभर के राजमार्गों पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी की है। इस फैसले की ट्रांसपोर्टरों ने आलोचना की है और इसे वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि पहले से ही अधिक टोल वसूला जा रहा है और अब इसमें और बढ़ोतरी की जा रही है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि इससे परिचालन लागत बढ़ेगी और महंगाई बढ़ेगी।

4 से 5 फीसदी का हुआ इजाफा

दरअसल, लोगों में एनएचएआई द्वारा टोल टैक्स में औसतन चार से पांच प्रतिशत का इजाफा करने को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसके बाद ट्रांसपोर्टर इसे आर्थिक बोझ बता रहे हैं। इसको लेकर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश सभरवाल का कहना है कि “राष्ट्रीय राजमार्गों की अधिकतर टोल पहले से ही अधिक वसूली कर चुकी हैं। उनके अनुसार, तय नियम के अनुसार तो टोल टैक्स में 60 प्रतिशत की कटौती की जानी चाहिए थी, जिसमें बढ़ोतरी की जा रही है।”

लापरवाही से वसूला जा रहा पूरा टोल टैक्स

हरीश सभरवाल का मानना है कि “ज्यादातर सड़कें 10 साल की अवधि पार कर चुकी हैं। जबकि निर्माण, रखरखाव और ट्रांसफर बिल्ट ऑपरेट ट्रांसफर (बीओटी) आधार पर तय अधिकतम वसूली लक्ष्य को आठ वर्ष में ही पूरी कर चुकी हैं, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से ये अभी भी पूरा टोल टैक्स वसूल रही हैं।”

विज्ञापन

परिचालन की लागत में भी हुआ इजाफा

एनएचएआई को अब केवल 40 फीसदी ही सड़कों के रखरखाव के लिए टोल टैक्स लेना चाहिए था। हरीश सभरवाल ने बताया कि गुजरात हाई कोर्ट में इससे संबंधित उनके संगठन का एक मामला चल रहा है। आल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर का कहना है कि “भारी भरकम टोल वसूली आम जनता और परिवहन क्षेत्र के लिए एक अंतहीन आर्थिक बोझ बन गई है।”

आगे उन्होंने कहा कि “सड़क निर्माण के लिए टोल वसूली अस्थाई प्रथा होनी चाहिए थी, लेकिन यह एक स्थायी शोषण प्रणाली के तौर पर विकसित हो गई है। लगातार बढ़ते टोल टैक्स से परिचालन लागत बढ़ती है, जिससे महंगाई में बढ़ोतरी होती है, जबकि सड़कों की हालत भी बहुत खराब है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Delhi-Mumbai Expressway Update: जल्द 12 घंटे में दिल्ली से पहुंचेंगे मुंबई; प्रोजेक्ट का 83 प्रतिशत काम पूरा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola