Delhi News: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर ग्रेटर कैलाश एरिया में हमले का मामला सामने आया है। एक आरोपी ने उनको स्प्रिट फेंक जलाने की कोशिश की। आरोपी को लोगों ने दबोच लिया और जमकर पिटाई कर डाली। हमले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मामले में निशाना साधा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आरोपी के एक हाथ में स्प्रिट थी, दूसरे हाथ में माचिस।
यह भी पढ़ें:अडानी मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन मोहन रेड्डी ने किया आरोपों का खंडन
यह पहली बार नहीं है। केजरीवाल पर पहले भी हमला हो चुका है। इससे पहले केजरीवाल पर विकास पुरी में हमला हो चुका है। भारद्वाज ने कहा कि नांगलोई और बुराड़ी में भी केजरीवाल पर हमला हो चुका है। आज ग्रेटर कैलाश में उनको जिंदा जलाने की कोशिश हुई। आज जिस आरोपी ने हमला किया, उसका नाम अशोक कुमार है। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि आरोपी की फेसबुक प्रोफाइल की फोटो से पता चल रहा है कि वह पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ, संगीत सोम और बांसुरी स्वराज को फॉलो कर रहा है। बीजेपी का आईडी कार्ड भी उसकी फेसबुक प्रोफाइल से मिला है।
यह भी पढ़ें:2 से ज्यादा बच्चों वाले भी लड़ सकेंगे चुनाव! जानें अब किस राज्य ने लिया यह फैसला?
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सावित्री नगर इलाके में अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा थी। उनको आशीर्वाद देने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। अरविंद सबसे मिल रहे थे। तभी उनके ऊपर अटैक हुआ। वे भी उनके साथ थे। लिक्विड उनकी जैकेट पर भी गिरा है। आरोपी ने जैसे ही उनके ऊपर स्प्रिट फेंकी। आम आदमी पार्टी के मुस्तैद कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया। दिल्ली के बीचोंबीच केजरीवाल को जिंदा जलाने की साजिश रची गई थी। कुछ देर होती तो आरोपी माचिस की तीली जला सकता था। जब से केजरीवाल ने पदयात्रा निकालनी शुरू की है, तब से बीजेपी के लोगों की नींद हराम हो गई है। जब इंसान हारता है तो वह बेइमानी की कोशिश करता है। केजरीवाल पर जब पहले हमले हुए तो पुलिस देखती और मुस्कुराती रही। पुलिस गुंडों के सामने हाथ जोड़ रही थी।
बीजेपी पर साधा निशाना
भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जब बीजेपी के लोग पदयात्रा करते हैं तो कभी हमला नहीं होता। दिल्ली के लोग सच्चाई को जान चुके हैं। केजरीवाल नांगलोई जाकर रोशन हलवाई से मिले थे। उनसे करोड़ों की फिरौती की डिमांड की गई। बीजेपी के गुंडों ने उन पर हमला किया। लेकिन केजरीवाल को रोशन हलवाई से नहीं मिलने दिया गया। आज कोशिश अधूरी रह गई। स्प्रिट तो फेंक दिया, लेकिन माचिस से आग नहीं लगा सके। ये लोग कौन हैं, उनको इस मामले में भी बीजेपी पर शक है? हमने आधे घंटे में आरोपी के बारे में पता लगा लिया।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
9 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
9 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
12 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
13 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
13 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
14 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
16 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
16 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
16 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines