Bobi Kinnar: बॉबी किन्नर बनी दिल्ली MCD की पहली ट्रांसजेंडर सदस्य, अन्ना आंदोलन का भी रही हैं हिस्सा

Bobi
विज्ञापन

Bobi Kinnar: सुल्तानपुर की बॉबी किन्नर बुधवार को सुल्तानपुरी-A वार्ड 43 से जीत गई हैं। बॉबी दिल्ली नगर निगम की पहली ट्रांसजेंडर सदस्य होंगी। यह पहली बार था, जब आम आदमी पार्टी ने किसी ट्रांसजेंडर को चुनाव में उतारा। बॉबी की जीत के बाद ये पहली बार होगा कि एमसीडी में कोई ट्रांसजेंडर सदस्य होगा।

बता दें कि बॉबी ने इससे पहले भी एमसीडी का चुनाव लड़ा था। 2017 में बॉबी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरी थीं। बॉबी अपने सामाजिक कार्यों के लिए सुल्तानपुरी में चर्चित चेहरा हैं। बॉबी हिंदू युवा समाज एकता अवाम आतंकवाद विरोधी समिति की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष हैं।

Advertisment

जीत के बाद क्या बोलीं बॉबी किन्नर

ट्रांसजेंडर समुदाय से आप उम्मीदवार बॉबी ने कहा कि मैं अपनी जीत उन लोगों को समर्पित करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे लिए इतनी मेहनत की। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं। अब मुझे सिर्फ अपने क्षेत्र में विकास के लिए काम करना है।

विज्ञापन

38 साल की बॉबी का जन्म और पालन-पोषण सुल्तानपुरी में हुआ था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में लैंगिग पहचान के कारण होने वाले बहिष्कार का भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि 14-15 साल की उम्र में उन्हें ट्रांसजेंडर कम्युनिटी ने गोद लिया था।

विज्ञापन

मुश्किलों भरी रही है राजनीति की राह

बॉबी ने बताया था कि राजनीति में आना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि ट्रांसजेंडर कम्युनिटी की ओर से गोद लिए जाने के बाद वे वेडिंग डांसर बन गईं। कुछ समय बाद उनकी राजनीति की यात्रा सामाजिक कार्यों के माध्यम से शुरू हुई।

जानकारी के मुताबिक, बॉबी अन्ना आंदोलन का हिस्सा थी। उस समय से दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल बॉबी को जानते थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ