आइसक्रीम के चक्कर में बिछड़ा, कनाडा में झेली बदहाली; DNA टेस्ट ने 25 साल बाद बेटे को पिता से मिलाया

साल 2001 में झांग महज 4 साल के थे. उनके चाचा उन्हें चीन के शेनयांग रेलवे स्टेशन पर थोड़ी देर के लिए छोड़कर आइसक्रीम लेने गए थे, लेकिन जब वे लौटे तो बच्चा वहां नहीं था.

China Man

2 मार्च 2026 को जिलिन प्रांत में जब पिता-पुत्र मिले, तो दोनों फूट-फूट कर रो पड़े. (AI इमेज)

विज्ञापन

चीन से एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी की आंखें नम कर दी हैं. यह कहानी है 28 साल के झांग युनपेंग की, जो 24 साल पहले एक रेलवे स्टेशन से गायब हो गए थे और अब सात समंदर पार से लौटकर अपने असली पिता से मिले हैं.

आइसक्रीम के चक्कर में हुए लापता

साल 2001 में झांग महज 4 साल के थे. उनके चाचा उन्हें चीन के शेनयांग रेलवे स्टेशन पर थोड़ी देर के लिए छोड़कर आइसक्रीम लेने गए थे, लेकिन जब वे लौटे तो बच्चा वहां नहीं था. झांग लापता हो गए थे. बाद में पुलिस को मिलने पर उन्हें एक वेलफेयर सेंटर भेजा गया और उनका नाम बदलकर ‘शेन हुआइबाई’ रख दिया गया.

Advertisment

गोद लेने वालों ने भी छोड़ा

झांग की किस्मत में और भी कड़े इम्तिहान लिखे थे. 2005 में एक कनाडाई जोड़े ने उन्हें गोद लिया और वे कनाडा चले गए. लेकिन महज 3 महीने बाद ही उस जोड़े का तलाक हो गया और दोनों में से किसी ने भी झांग की जिम्मेदारी नहीं ली. इसके बाद उन्हें एक ऐसे होमस्टे परिवार में भेजा गया जहां पहले से ही 9 बच्चे थे. वहां उन्हें न प्यार मिला और न ही सही देखभाल. हाई स्कूल के बाद उन्हें अपना पेट पालने के लिए खुद काम करना पड़ा.

फिर ऐसे मिला असली पिता

पिछले साल झांग ने सोशल मीडिया पर बिछड़े हुए परिवारों के मिलने की कहानियां देखीं और अपनी जड़ों को खोजने का फैसला किया. उन्होंने ‘बेबी रिटर्निंग होम’ नामक संस्था से संपर्क किया. उनकी मदद के लिए एक चीनी छात्र आगे आया. झांग का DNA सैंपल चीन के नेशनल डेटाबेस से मैच किया गया और कुछ ही दिनों में उनके असली पिता झांग जियुचेंग का पता चल गया.

2 मार्च 2026 को जिलिन प्रांत में जब पिता-पुत्र मिले, तो दोनों फूट-फूट कर रो पड़े. झांग के पिता ने मिलने से पहले ही उन्हें 10,000 युआन भेजे थे. उन्होंने कहा कि वे बीते सालों की कमी को पूरा करेंगे और अपने बेटे को दुनिया की हर खुशी देने की कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ