---विज्ञापन---

देश की पहली रिंग मेट्रो का उद्घाटन, PM मोदी ने पिंक और मैजेंटा लाइन को दिखाई हरी झंडी, जानें रूट-फायदे और खाासियतें

Delhi Ring Metro Network: दिल्ली में देश का पहला रिंग मेट्रो नेटवर्क शुरू हो गया है। वहीं दिल्ली को 3 नए मेट्रो कॉरिडोर भी मिले हैं, जिनका शिलान्यास हो गया है। जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Delhi Ring Metro Inaugration: देश की पहली रिंग मेट्रो का उद्घाटन हो गया है। दिल्ली में आज प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की पहली रिंग मेट्रो की पिंक लाइन और मैजेंटा लाइन का उद्घाटन किया। पिंक लाइन के मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर खंड और मैजेंटा लाइन के दीपाली चौक-मजलिस पार्क के विस्तार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही पिंक लाइन कॉरिडोर देश का पहला चालू रिंग मेट्रो नेटवर्क बन गया है। इस उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने 3 नए कॉरिडोर का शिलान्यास भी किया। दिल्ली को करीब 33500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 18300 करोड़ रुपये की दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं और प्रधानमंत्री जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) पुनर्विकास योजना के तहत 15200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से दिल्ली में प्रदूषण और जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं। 50 वर्षों के बाद दिल्ली में प्रदूषण और जलभराव की समस्याओं के समाधान के लिए नया जल निकासी मास्टर प्लान शुरू किया गया है।

---विज्ञापन---

उत्तर और उत्तर-पूर्व दिल्ली कनेक्टिविटी बढ़ेगी

प्रधानमंत्री मोदी ने पिंक लाइन के 12.3 किलोमीटर लंबे मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर खंड और मैजेंटा लाइन के 9.9 किलोमीटर लंबे दीपाली चौक-मजलिस पार्क विस्तार का उद्घाटन किया। दिल्ली मेट्रो परियोजना के चरण V(A) के तहत 3 नए कॉरिडोर की आधारशिला रखी। पिंक लाइन मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर खंड में 9 मेट्रो स्टेशन जलिस पार्क, बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर हैं। इससे रेल लाइन से उत्तर और उत्तर-पूर्व दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है।

मैजेंटा लाइन दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर एलिवेटेड विस्तार है। यह मेट्रो लाइन मधुबन चौक, उत्तर पीतमपुरा, प्रशांत विहार, हैदरपुर बादली मोड़ और भलस्वा जैसे इलाकों को जोड़ेगी। इस रूट पर 7 स्टेशन हैं। मैजेंटा लाइन कॉरिडोर का कुछ हिस्सा 28.36 मीटर की ऊंचाई पर है, जिससे यह दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का सबसे ऊंचे एलिवेटेड सेक्शन में से एक रूट बनता है। इस विस्तार के साथ ही मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई बढ़कर लगभग 49 किलोमीटर हो जाएगी। वर्तमान में कॉरिडोर का बॉटनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन खंड चालू है।

---विज्ञापन---

इन 3 नए मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली मेट्रो प्रोजेक्ट के फेज-4 के तहत 3 नए दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला भी रखी। इनमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग, इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर, एयरोसिटी-इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल-1 कॉरिडोर और तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज कॉरिडोर शामिल हैं।

रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक जाने वाला 9.9 किलोमीटर लंबा सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर अंडरग्राउंड बनेगा। इससे मध्य दिल्ली के प्रमुख सरकारी और सांस्कृतिक स्थलों, जिनमें इंडिया गेट, केंद्रीय सचिवालय और भारत मंडपम शामिल हैं, तक लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

---विज्ञापन---

एयरोसिटी-टर्मिनल 1 विस्तार 2.26 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड रूट होगा, जिसमें गोल्डन लाइन को घरेलू हवाई अड्डे के टर्मिनल से जोड़ने वाला एक नया स्टेशन बनेगा, जबकि 3.9 किलोमीटर लंबा तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज विस्तार एक एलिवेटेड कॉरिडोर होगा, जो दक्षिण दिल्ली के क्षेत्रों को जोड़ेगा।

First published on: Mar 08, 2026 01:58 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola