सोने का अंडा देने वाली मुर्गी नहीं… ये बत्तख है जनाब! पक्षी के पेट में मिला लाखों का Gold, मालिक मालामाल

लियू के पिता ने इस घटना को नए साल के लिए बेहद शुभ माना और कहा कि यह परिवार के लिए समृद्धि का संकेत है. परिवार वाले इसे संयोग से ज्यादा किस्मत का खेल मान रहे हैं. लियू ने यह भी बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ है.

GOLD.jpg_7e62ae

आपने ‘सोने का अंडे देने वाली मुर्गी’ की मशहूर कहानी तो सुनी होगी, जो ‘लालच बुरी बला है’ की सीख देती है. हालांकि ये सिर्फ कहानी है, लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो इसी से मिलता जुलता है. किस्मत कब चमक जाए कुछ कहा नहीं जा सकता, इसलिए कभी भी निराश नहीं होना चाहिए. आपको जानकर हैरानी होगी कि चीन के एक शख्स को अपने पालतू बत्तख के पेट में कुछ ऐसा मिला, जिससे वो मालामाल हो गया. जी हां, मामला चीन के लॉन्गहुई काउंटी के एक गांव का है.

विज्ञापन

बत्तख के पेट में मिले सोने के कण


लियू नाम का शख्स उस समय हैरान रह गया जब उसने पालतू को पकाने के इरादे से उसको काटा. जैसे ही शख्स ने बत्तक का पेट खोला, तो अंदर छोटे-छोटे चमकीले कण नजर आए. शुरुआत में यह किसी अजीब चीज जैसा लगा, लेकिन घर पर ही जलाकर जांच करने पर पता चला कि ये असली सोने के कण हैं. इसका कुल वजन करीब 10 ग्राम था, जिसकी कीमत कीमत लगभग 12,000 युआन यानी भारतीय रुपयों में करीब 1.6 लाख रुपये बताई गई है.

विज्ञापन

बत्तख के पेट में कहां से आया सोना?


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लियू ने बताया कि गांव में पाले जाने वाले ये बत्तख खुले में घूमते हैं और एक नदी के किनारे चरते हैं. चीन की चेंशुई नदी पुराने समय में सोने की खोज के लिए मशहूर थी. 1970 से 1990 के दशक तक यहां सोने की खानें हुआ करती थीं और स्थानीय लोग खनन का काम करते थे, लेकिन बाद में सरकार ने निजी खनन पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी. लियू का मानना है कि बत्तख ने नदी के किनारे की मिट्टी खाई होगी, जिसमें सोने के सूक्ष्म कण मिले हुए थे. ये कण पेट में जमा हो गए.

विज्ञापन

लियू के पिता ने इस घटना को नए साल के लिए बेहद शुभ माना और कहा कि यह परिवार के लिए समृद्धि का संकेत है. परिवार वाले इसे संयोग से ज्यादा किस्मत का खेल मान रहे हैं. लियू ने यह भी बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी कुछ ग्रामीणों को बत्तखों के पेट में थोड़ा-बहुत सोना मिला था, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में उनकी यह खोज अनोखी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ