एयरपोर्ट पर दादी के साथ हुआ कुछ ऐसा… वीडियो देख भावुक हो रहे लोग

सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग दादी अपनी जिंदगी की पहली हवाई यात्रा करती नजर आ रही हैं. पोते ने उनका सपना पूरा किया, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स काफी भावुक हो रहे हैं.

एयरपोर्ट पर दादी के साथ हुआ कुछ ऐसा… वीडियो देख भावुक हो रहे लोग
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग दादी अपनी जिंदगी की पहली हवाई यात्रा करती नजर आ रही हैं. यह खास पल देखकर इंटरनेट यूजर्स काफी भावुक हो रहे हैं.

दरअसल, यह वीडियो इंस्टाग्राम पर रवि राज राजपुरोहित नाम के शख्स ने शेयर किया है. उन्होंने अपनी दादी का छोटा सा सपना पूरा करने के लिए उन्हें पहली बार हवाई जहाज की सैर कराई. वीडियो में दादी को एयरपोर्ट के अंदर चलते और फिर विमान में चढ़ते हुए देखा जा सकता है.

Advertisment

प्लेन में बैठने के बाद दादी खिड़की से बाहर झांकती नजर आती हैं. उनके चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई देता है. ऐसा लगता है कि यह पल उनके लिए बेहद खास और यादगार बन गया.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि अपने बुजुर्गों के छोटे-छोटे सपनों को पूरा करना सबसे बड़ी खुशी होती है. वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि यह वीडियो देखकर उनकी आंखें नम हो गईं.

इंस्टाग्राम पर rajpurohit_ravirazz नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ