नौकरी गई तो बनाया चाय का ठेला, अब अमेरिका में छाया ‘बिहारी चायवाला’

बिहार के रहने वाले आईआईटी पास प्रभाकर प्रसाद इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘बिहारी चायवाला’ के नाम से चर्चा में हैं. नौकरी छूटने के बाद उन्होंने अमेरिका के लॉस एंजिलिस में चाय का कारोबार शुरू किया और अब करीब 780 रुपये में चाय बेच रहे हैं.

नौकरी गई तो बनाया चाय का ठेला, अब अमेरिका में छाया ‘बिहारी चायवाला’
विज्ञापन

बिहार के छोटे से कस्बे बरह से निकलकर अमेरिका तक का सफर तय करने वाले प्रभाकर प्रसाद इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. लोग उन्हें ‘बिहारी चायवाला’ के नाम से जानते हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अमेरिका के लॉस एंजिलिस में करीब 8 डॉलर यानी लगभग 780 रुपये की चाय बेचते नजर आए.

प्रभाकर का बचपन काफी गरीबी में बीता. उन्होंने बताया कि उनके घर में कई बार कंबल खरीदने तक के पैसे नहीं होते थे और सर्दियों में परिवार को दाल की बोरियों के नीचे सोना पड़ता था. बाद में एक घटना के बाद उनका परिवार बिहार छोड़कर भोपाल चला गया, जहां नई जिंदगी की शुरुआत हुई.

Advertisment

पढ़ाई के दौरान अंग्रेजी माध्यम स्कूल में उन्हें काफी मुश्किलें आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत जारी रखी. इसी मेहनत के दम पर उन्होंने आईआईटी की परीक्षा पास की और पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉरपोरेट नौकरी भी की.

कुछ समय बाद प्रभाकर मॉडलिंग के लिए मुंबई चले गए. इसके बाद वह अमेरिका पहुंचे, जहां उन्होंने एमबीए किया और कई साल तक कॉरपोरेट नौकरी की. लेकिन 2025 में टेक सेक्टर में छंटनी के दौरान उनकी नौकरी चली गई.

नौकरी जाने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और लॉस एंजिलिस में भारतीय स्टाइल की चाय बेचने का छोटा सा कारोबार शुरू कर दिया. आज उनकी चाय और उनकी कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

विज्ञापन

प्रभाकर कहते हैं कि दाल की बोरियों के नीचे सोने से लेकर अमेरिका में चाय बेचने तक का सफर आसान नहीं था, लेकिन अब ‘चाय गाइ’ बनकर उन्हें सुकून मिल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ