Palak Saxena
मैं डिजिटल जर्नलिस्ट हूं और वर्तमान में News24 Hindi के साथ काम कर रही हूं. पिछले एक साल से मैं कंपनी में कार्यरत हूं. लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंडिंग बीट के साथ-साथ न्यूज बीट पर भी काम कर रही हूं.
Read More---विज्ञापन---
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और हंस भी रहे हैं. वीडियो में एक लड़की क्लासरूम के अंदर पढ़ाई के दौरान मेकअप करती नजर आ रही है. खास बात यह है कि वह एक हाथ में मोबाइल पकड़े हुए है और उसी में देखकर आराम से मेकअप कर रही है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लास में बाकी छात्र पढ़ाई में लगे हुए हैं, जबकि यह लड़की अपनी ही दुनिया में मस्त होकर मेकअप कर रही है. उसका अंदाज इतना बेफिक्र है कि जैसे उसे क्लास या पढ़ाई से कोई मतलब ही नहीं हो.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘ana._dumps’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं और हजारों लोगों ने लाइक भी किया है. वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई इसे ‘Gen Z का नया स्टाइल’ बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि लड़की का कॉन्फिडेंस ही अलग लेवल का है.
हालांकि कुछ लोग इस पर हैरानी भी जता रहे हैं कि पढ़ाई के समय इस तरह की हरकत करना सही नहीं है. कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।