दिल्ली में 'जल संकट'! शनिवार को इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, जितनी जरूरत उतना ही करें इस्तेमाल

प्रभावित क्षेत्रों में पानी की तत्काल जरूरत पर डीजेबी ने टैंकर सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है. आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क कर टैंकर मंगवाए जा सकते हैं या शिकायत दर्ज की जा सकती है.

WATER CUT.jpg (1)

दिल्ली वासियों के लिए शनिवार, 7 मार्च का दिन परेशानी वाला हो सकता है, क्योंकि कई इलाकों में पानी की सप्लाई रुक सकती है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के मुताबिक हर साल होने वाले अंडरग्राउंड जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई के चलते कई इलाकों में पानी आपूर्ति प्रभावित रहेगी. 7 मार्च को होने वाली इस रखरखाव प्रक्रिया से साउथ और ईस्ट दिल्ली के प्रमुख इलाकों में पानी की कमी या कम दबाव की स्थिति बन सकती है.

विज्ञापन

जितना जरूरी, उतना ही करें इस्तेमाल


अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि थोड़ी सी लापरवाही से घर-घर में असुविधा हो सकती है. ये मेंटेनेन्स राजधानी के वाटर सप्लाई चेन को स्वच्छ और कुशल बनाए रखने के लिए जरूरी है. भूमिगत जलाशयों से गाद हटाने और निरीक्षण के दौरान आपूर्ति आंशिक रूप से रुक सकती है, जिससे पीने के पानी की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में सुधार होगा. जल बोर्ड के अनुसार, सफाई कार्य के दौरान प्रभावित इलाकों में पानी का दबाव कम हो सकता है, इसलिए लोगों को पानी स्टोर करने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

इन इलाकों में रहेगा ‘जल संकट’


7 मार्च को प्रभावित होने वाले इलाकों में बादरपुर, मदनपुर खादर, अली गांव, जंगपुरा, लाजपत नगर, भोगल, जीके-2, मालवीय नगर, चिराग दिल्ली, ईस्ट ऑफ कैलाश, कैलाश कंज, माउंट कैलाश, जसोला विहार, बादरपुर गांव, यमुना विहार, दिलशाद गार्डन, रोहिणी के सेक्टर 16, 5, 8, 24 और आसपास के इलाके शामिल हैं. इन इलाकों के निवासियों को पहले से तैयारी करने को कहा गया है, ताकि रोजमर्रा के काम प्रभावित न हों.

विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क


प्रभावित क्षेत्रों में पानी की तत्काल जरूरत पर डीजेबी ने टैंकर सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है. आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क कर टैंकर मंगवाए जा सकते हैं या शिकायत दर्ज की जा सकती है. अधिकारियों का कहना है कि यह रखरखाव लंबे समय में जल आपूर्ति प्रणाली को मजबूत बनाएगा, जिससे भविष्य में स्वच्छ और नियमित पानी मिल सकेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ