दिल्ली में 9 मार्च को कई इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, जल बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

Delhi Water Supply Alert: 9 मार्च को दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी है.

Delhi Water Supply Alert:

Credit: Social Media

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में 9 मार्च को पानी की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. इसको लेकर दिल्ली जल बोर्ड ने ऑफिशियल तौर पर अलर्ट जारी किया है और लोगों से पहले से पानी स्टोर करने की अपील की है. दिल्ली जल बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी देते हुए बताया कि अंडरग्राउंड रिजर्वायर (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के सालाना फ्लशिंग प्रोग्राम की वजह से पानी की सप्लाई कुछ समय के लिए प्रभावित रहेगी. जल बोर्ड के मुताबिक, हर साल इन वॉटर स्टोरेज टैंकों और पंपिंग स्टेशनों की सफाई और रखरखाव किया जाता है. इसी प्रोसेस के तहत 9 मार्च को ये काम किया जाएगा. इस दौरान कुछ इलाकों में पानी का दबाव कम हो सकता है या सप्लाई अस्थायी रूप से बंद भी रह सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों किया जाता है फ्लशिंग प्रोग्राम?

दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि अंडरग्राउंड रिजर्वायर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की नियमित सफाई बेहद जरूरी होती है. इससे पानी की क्वालिटी बेहतर रहती है और पाइपलाइन में जमा गंदगी को हटाया जा सकता है. फ्लशिंग के दौरान टैंकों और पाइपलाइनों को पूरी तरह साफ किया जाता है ताकि लोगों तक साफ और सुरक्षित पीने का पानी पहुंच सके. इस प्रक्रिया के दौरान कुछ समय के लिए सप्लाई रोकनी पड़ती है, इसलिए प्रभावित क्षेत्रों में पानी की कमी हो सकती है. अधिकारियों के मुताबिक, यह रखरखाव कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और इसका उद्देश्य राजधानी में पानी की सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है.

इन इलाकों में पड़ सकता है असर

दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक पीतमपुरा, शालीमार बाग, पश्चिम विहार, केशव पुरम, अशोक विहार समेत कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई पर असर पड़ सकता है. हालांकि सप्लाई प्रभावित रहने की अवधि अलग-अलग इलाकों में अलग हो सकती है. जल बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि वो 9 मार्च से पहले जरूरत के हिसाब से पानी स्टोर कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी ना हो. साथ ही लोगों से पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करने की भी सलाह दी गई है. दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि जिन इलाकों में पानी की कमी ज्यादा महसूस होगी, वहां जरूरत पड़ने पर टैंकर सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए नागरिक दिल्ली जल बोर्ड के कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. जल बोर्ड ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सफाई और मरम्मत का काम पूरा होते ही पानी की सप्लाई नॉर्मल कर दी जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ