AAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
Priyanka Kakkar Left Aam Aadmi Party: अरविंद केजरीवाल की पार्टी को प्रियंका कक्कड़ ने तगड़ा झटका दिया है. उन्होंने अब कांग्रेस का दामन थाम लिया है. इस अहम फैसले के पीछे AAP की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता ने वजह भी बताई है.
कांग्रेस में शामिल हुईं प्रियंका कक्कड़ (Photo-PTI)
Priyanka Kakkar Joins Congress: आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका कक्कड़ शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गईं और एक दशक से ज्यादा वक्त के बाद AAP से उनका नाता खत्म हो गया. वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, पवन खेड़ा और दिल्ली कांग्रेस चीफ देवेंद्र यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं.
अपने फैसले के बारे में बताते हुए प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि वो एक ऐसे स्टेज में पहुंच गई हैं जहां वो अब अपनी पूर्व पार्टी के भीतर ‘असुरक्षित’ कामों का बचाव नहीं कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि उनका फैसला ‘ग्रीन, क्लीन, प्रोग्रेसिव और सेफ’ दिल्ली के उनके विजन से भी प्रभावित था.
प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की और लगातार राजनीतिक हमलों के बावजूद उनके लचीलेपन को हाइलाइट किया. उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस में ‘ऑथेंटिसिटी’ की भावना मिली जिसने पार्टी बदलने के उनके फैसले को प्रभावित किया.
I am joining the Congress party today with immense pride because I want back the Delhi I grew up in. I want the green, clean, progressive and safe Delhi that was such an important part of my growing-up years.
आम आदमी पार्ट के पूर्व प्रवक्ता ने शुरुआती राजनीतिक वादों से लेकर पार्टी के विकास पर भी सवाल उठाया. सरकारी बंगलों और कारों के इस्तेमाल के खिलाफ आप के शुरुआती रुख का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि निजी हेलीकॉप्टर में ट्रैवल बाद में पार्टी के प्रैक्टिस का हिस्सा बन गई है.
विज्ञापन
कक्कड़ ने आप की संगठनात्मक नियुक्तियों की भी आलोचना की और दावा किया कि जमीनी स्तर के तजुर्बे के बिना कुछ शख्स को वरिष्ठ पद और विशेषाधिकार दिए जा रहे हैं. उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पार्टी कई बेहतरीन नेताओं और कार्यकर्ताओं को बनाए रखने में नाकाम रही है जो पहले इसमें शामिल हुए थे.
प्रियंका कक्कड़ ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी के कैंपेन का भी समर्थन किया और ‘वोट चोरी’ से जुड़े कांग्रेस के आरोपों को दोहराया. गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने गड़बड़ी के आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि उसके फैसले कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हैं.
कौन हैं प्रियंका कक्कड़?
प्रियंका कक्कड़ पेशे से वकील हैं, वो साल 2013 में AAP में शामिल हुईं और 2023 में इसकी नेशनल चीफ स्पोक्सपर्सन बनाई गईं. उन्होंने पहले आम आदमी पार्टी के तेलंगाना पर्यवेक्षक के तौर पर काम किया और कई राज्यों में ऑर्गेनाइजेशनल और लीगल असाइनमेंट्स पर काम किया.
विज्ञापन
कक्कड़ ने राघव चड्ढा के लोकसभा कैंपेन पर भी काम किया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के सलाहकार के रूप में काम किया. कांग्रेस में उनका जाना उनके पहले के राजनीतिक विचारों में एक अहम बदलाव को दिखा रहा है. 2026 में ही उन्होंने कांग्रेस की आलोचना की थी और दिल्ली में AAP-कांग्रेस गठबंधन की संभावना का विरोध किया था.