Delhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और क‍ितना होगा क‍िराया

Chhath Puja 2026 Delhi to Bihar Special Bus Service Route List: छठ पूजा 2026 से पहले दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान क‍िया है. दिल्ली से बिहार के 18 रूटों पर 50 से ज्यादा नई बसें चलेंगी. जानिए पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा रूट की पूरी जानकारी.

chhath puja Delhi to Bihar Bus Service

दिल्ली और बिहार सरकार के बीच यह पारस्परिक परिवहन समझौता (Reciprocal Transport Agreement) 10 साल के लिए लागू रहेगा. (फोटो क्रेड‍िट- एआई)

विज्ञापन

दीपावली और छठ पूजा का नाम सुनते ही हर बिहारी और पूर्वांचली के दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं. घर जाना है, पर ट्रेन में कन्फर्म टिकट कैसे मिले? – यही सबसे बड़ा सिरदर्द होता है.

लेकिन इस बार छठ पूजा से पहले दिल्ली सरकार ने बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वालों को एक बहुत ही शानदार और राहत भरा तोहफा देने की तैयारी कर ली है. अब दिल्ली से बिहार के लिए सीधी सरकारी और ऑथराइज्ड बस सेवाएं शुरू होने जा रही हैं.

विज्ञापन

18 संभावित रूट, मुजफ्फरपुर से पटना तक सीधी बस

अब तक दिल्ली और बिहार के बीच केवल प्राइवेट बसें ही मनमाना किराया वसूल कर चल रही थीं. कोई सीधी सरकारी बस सेवा मौजूद नहीं थी. लेकिन अब दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने दिल्ली से बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए 18 संभावित अंतर-राज्यीय रूट्स (Inter-state Routes) की पहचान की है.

किन-किन प्रमुख शहरों को जोड़ा जाएगा?
बिहार के शहर:
पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया.
उत्तर प्रदेश के पड़ाव: क्‍योंक‍ि ये बसें UP से होकर गुजरेंगी, इसलिए नोएडा, आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर के यात्रियों को भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

पहले फेज में 2-3 रूटों से शुरुआत और 50 से ज्‍यादा बसें
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की योजना छठ पूजा के त्योहारी सीजन के दौरान 50 से ज्यादा बसें चलाने की है. हालांकि, पूरी योजना को चरणबद्ध (Phase-wise) तरीके से लागू किया जाएगा. सबसे पहले सबसे ज्यादा डिमांड वाले 2 से 3 रूट्स चालू किए जाएंगे.

विज्ञापन

दिल्ली और बिहार सरकार के बीच यह पारस्परिक परिवहन समझौता (Reciprocal Transport Agreement) 10 साल के लिए लागू रहेगा.

हाई-टेक और सुरक्षित बसें: इस रूट पर चलने वाली डीजल बसें कम से कम BS-VI मानक वाली होंगी. इसके अलावा CNG और इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी मिलेगी. सुरक्षा के लिए बसों में व्हीकल-ट्रैकिंग सिस्टम (GPS) और पैनिक/इमरजेंसी बटन लगे होंगे.

विज्ञापन

फिलहाल एक्सपर्ट कमेटी रूटों, किराए (Fares) और संचालन के तौर-तरीकों पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है. रिपोर्ट आते ही अंतिम रूट और किराए की घोषणा कर दी जाएगी.

अगर आप इस बार दिवाली और छठ पर बिहार या पूर्वांचल जाने की सोच रहे हैं और ट्रेन टिकट वेटिंग में फंसा है, तो टेंशन छोड़िए! दिल्ली सरकार की यह नई बस सेवा आपको तय और सुरक्षित किराए में सीधी आपके शहर तक पहुंचाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ