Arvind Kejriwal : दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार केजरीवाल को अदालत ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। अब खबर सामने आ रही है कि जेल में बंद अरविंद केजरीवाल का वजन तेजी से घट रहा है। केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता और परिवार के लोग चिंतित बताए जा रहे हैं।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के स्वास्थय को लेकर दावा किया गया है कि जेल जाने के बाद से उनका वजन 4 किलो घट गया है। केजरीवाल शुगर के मरीज हैं, इसलिए चाहने वाले और चिंता व्यक्त कर रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि 21 मार्च को उनकी गिरफ्तारी के बाद से उनका वजन लगभग 4.5 किलोग्राम कम हो गया है। हालांकि तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा है कि उनका वजन पहले जितना ही है।
देश-दुनिया के पल-पल के अपडेट News24 के लाइव ब्लॉग पर…
केजरीवाल हैं डायबिटीज के मरीज
मिली जानकारी के मुताबिक, तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि उनका स्वास्थ्य स्थिर है, जेल के डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कोई चिंता नहीं जताई है। केजरीवाल डायबिटीज के मरीज हैं, ऐसे में उनके ब्लड सूगर में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। इसके लिए उन्हें दवाई भी दी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सीएम को जेल में घर का बना खाना दिया जा रहा है। उनके स्वास्थय स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उनकी सेल के बाहर किसी भी इमरजेंसी के लिए टीम तैनात की गई है।
यह भी पढ़ें : नमाज बीच में छोड़ मौलाना की करने लगा मसाज, वीडियो देख बताएं ये सही है क्या?
बता दें कि 2 अप्रैल को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने वकील से मुलाकात भी की थी।
संबंधित खबरें
'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
20 mins agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
12 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
13 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
16 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
19 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
20 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
1 day agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
1 day agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines