Delhi Power Alert: निजामुद्दीन, सरिता विहार, शालीमार बाग समेत दिल्ली के कई इलाकों में 7 अक्टूबर रहेगा पावर कट! अभी चेक करें अपना एरिया
Delhi Mein 07 October ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES और टाटा द्वारा 7 अक्टूर 2026 को शहर के अलग-अलग इलाकों में रखरखाव कार्य के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. आइए जानते हैं आपके एरिया में भी क्या गुल रहेगी बिजली?
दिल्ली में 7 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? (Image: AI/TATA)
खबर की मुख्य बातें
विज्ञापन
BSES और TATA Power DDL ने 7 अक्टूबर 2026 के लिए दिल्ली में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है.
बिजली कटौती का मुख्य कारण ट्रांसफार्मर रखरखाव, HVDS और RMU का रखरखाव, 11KV फीडर की ट्री ट्रिमिंग और नेटवर्क अपग्रेडेशन है.
दिल्ली के मुंडका, पंजाबी बाग, निजामुद्दीन, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मोहन गार्डन, टैगोर गार्डन, खानपुर, उत्तम नगर, नेहरू प्लेस, सरिता विहार, छतरपुर, हौज खास, नांगलोई, अलकनंदा, आर.के. पुरम, पालम, जाफरपुर, वसंत कुंज, साकेत, नजफगढ़, विकासपुरी और द्वारका जैसे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे पानी की टंकी भरना, मोबाइल चार्ज करना और कपड़े धोने जैसे आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें.
राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई हर किसी के लिए जरूरी है, जैसे-जैसे शहर की आबादी बढ़ रही है, इसके साथ खपत में भी अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल रहा है. यही कारण है कि अक्सर दिल्ली में मौजूद बिजली डिस्कॉम कंपनियां आए दिन शहर के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय में बिजली से जुड़ा रखरखाव कार्य चलाती रहती है, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई मिल सके. इसकी कड़ी में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES और TATA Power DDL ने 7 अक्टूबर 2026 के लिए आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी किया है. इस शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. आइए जानते हैं किन-किन इलाकों में कल, कितने बजे तक बिजली गुल रहने वाली है?
BSES के BRPL द्वारा जारी आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, बिजली रखरखाव कार्य के कारण 07 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के जिन प्रमुख डिवीजनों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाली है, उनमें मुंडका, पंजाबी बाग, निजामुद्दीन, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मोहन गार्डन, टैगोर गार्डन, खानपुर, उत्तम नगर, नेहरू प्लेस, सरिता विहार, छतरपुर, हौज खास, नांगलोई, अलकनंदा, आर.के. पुरम, पालम, जाफरपुर, वसंत कुंज, साकेत, नजफगढ़, विकासपुरी और द्वारका शामिल है. इसके अलावा, TATA Power-DDL के बादली, किरारी, नरेला, शालीमार बाग और रोहिणी भी शामिल है. इन सभी डिवीजनों के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी, इसलिए आपकी सुविधा के लिए हम नीचे लिंक अपलोड कर रहे हैं, जिसपर क्लिक कर आप अपना एरिया चेक कर सकते हैं.
विज्ञापन
BRPL बिजली कटौती शेड्यूल – 07/10/2026
BSES BRPL बिजली कटौती शेड्यूल (07-10-2026) – प्रमुख क्षेत्र
क्र. सं.
डिवीजन (Division)
कटौती का समय (Time)
कारण (Reason)
प्रभावित मुख्य क्षेत्र (Area)
1
पंजाबी बाग (PUNJABI BAGH)
11:10 – 13:10
ट्रांसफॉर्मर रखरखाव
पॉकेट 3, पश्चिम पुरी, पश्चिम विहार
2
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (NEW FRIENDS COLONY)
11:00 – 14:00
ट्रांसफॉर्मर रखरखाव
ब्लॉक H, शाहीन बाग, जसोला विहार
3
नेहरू प्लेस (NEHRU PLACE)
11:00 – 13:00
ट्रांसफॉर्मर रखरखाव
ब्लॉक C, दयानंद कॉलोनी, लाजपत नगर
4
वसंत कुंज (VASANT KUNJ)
11:00 – 14:00
ट्रांसफॉर्मर रखरखाव
पॉकेट B 10, सेक्टर B, वसंत कुंज
5
साकेत (SAKET)
11:00 – 15:00
11KV फीडर – ट्री ट्रिमिंग
फ्रीडम फाइटर विहार, सैनिक फार्म, पर्यावरण कॉम्प्लेक्स
6
द्वारका (DWARKA)
10:00 – 13:00
ट्रांसफॉर्मर रखरखाव
सेक्टर 6 द्वारका, सेक्टर 11 द्वारका
7
आर.के. पुरम (R K PURAM)
11:00 – 14:00
ट्रांसफॉर्मर रखरखाव
सोम विहार, रामकृष्ण पुरम
8
हौज खास (HAUZ KHAS)
00:10 – 03:10
ट्रांसफॉर्मर रखरखाव
ब्लॉक E, हौज खास
9
उत्तम नगर (UTTAM NAGAR)
11:00 – 14:00
ट्रांसफॉर्मर रखरखाव
पॉकेट 4, चाणक्य प्लेस 1, सीतापुरी
10
टैगोर गार्डन (TAGORE GARDEN)
11:00 – 14:00
ट्रांसफॉर्मर रखरखाव
ब्लॉक BA, टैगोर गार्डन और टैगोर गार्डन एक्सटेंशन
आप लिंक पर क्लिक कर बाकी सभी एरिया की जानकारी ले सकते हैं- LINK
Tata Power-DDL
बिजली कटौती का समय
अलग-अलग क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम दिनभर अलग-अलग समय पर किया जाएगा. ज्यादातर इलाकों में बिजली कटौती का मुख्य समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा. हालांकि, कुछ डिवीजनों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, दोपहर 11:00 बजे से 3:00 बजे तक और सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक का समय तय किया गया है. इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में देर रात 12:10 बजे से तड़के 03:10 बजे तक भी काम होगा. अगर आपका एरिया प्रभावित एरिया में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप पहले ही कुछ तैयारियां कर लें.
विज्ञापन
क्या-क्या काम होंगे?
डिस्कॉम कंपनी द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य में कई महत्वपूर्ण काम पूरे किए जाएंगे, जिससे बिजली सुरक्षित और मजबूत हो सकेगी. इसके तहत ट्रांसफार्मर का प्रीवेंटिव मेंटेनेंस (नियमित रखरखाव) और ट्रांसफार्मर बदलने का काम होगा. इसके अलावा, हाई वोल्टेज डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (HVDS) और आरएमयू (RMU) का मेंटेनेंस, 11KV फीडर की पेड़ों से सुरक्षा के लिए ट्री ट्रिमिंग (पेड़ों की छंटाई) और नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम पूरा किया जाएगा.
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपका एरिया इस प्रभावित लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप पहले ही कुछ जरूरी कार्य निपटा लें, जैसे पानी की टंकी भरना, मोबाइल चार्ज करना, नहाना और कपड़े धोने जैसा, ताकि जब बिजली सप्लाई बंद हो जाए, तो आपको ज्यादा परेशानी का सामना ना करना पड़े. इस बात का खास ध्यान रखें कि जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली उपकरणों, जैसे फ्रिज, एसी को चालू न करें, बल्कि थोड़ा इंतजार करें, क्योंकि अगर किसी कारण बिजली वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपके घर में मौजूद कई उपकरण खराब हो सकते हैं. इसके अलावा बिजली बहाल होने के बाद आपको किसी तरह की समस्या महसूस हो तो, बिना देरी कस्टमर केयर पर संपर्क करें.
हिंदी न्यूज़प्रदेशदिल्लीDelhi Power Alert: निजामुद्दीन, सरिता विहार, शालीमार बाग समेत दिल्ली के कई इलाकों में 7 अक्टूबर रहेगा पावर कट! अभी चेक करें अपना एरिया