News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Technical Glitch in Delhi Airport System: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर टेक्निकल ग्लिच आया था, जिसकी चेतावनी जुलाई 2025 में ही एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स गिल्ड (ATC Guild) ने दे दी थी, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया और लापरवाही बरती. इसलिए 6 और 7 नवंबर 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट के ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में ग्लिच आ गया, जिस वजह से हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था.
बता दें कि ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) एयर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए फ्लाइट प्लान तैयार करता है और वेदर डेटा को प्रोसेस करता है, लेकिन इसके सॉफ्टवेयर में ग्लिच होने से 6 और 7 नवंबर को 500 से ज्यादा फ्लाइट लेट हो गईं और 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ गईं. एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को फ्लाइट ऑपरेशंस मैनुअल करने पड़े, लेकिन 8 नवंबर की सुबह तक सॉफ्टवेयर को अपडेट कर लिया गया और अब फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल हैं.
वहीं डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और एयर नेविगेशन सर्विसेज से टेक्निकल ग्लिच पर जांच रिपोर्ट मांग ली है. हालांकि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि सॉफ्टवेयर और पावर सप्लाई में गड़बड़ी के कारण टेक्निकल ग्लिच आया था, लेकिन यह कमी ऑनलाइन सिस्टम के लचीलेपन और बैकअप सिस्टम के फेलियर को उजागर करता है, जिसके कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले यात्री ध्यान दें, Europe की उड़ानों में हुआ ये बड़ा बदलाव
बता दें कि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स गिल्ड (ATC Guild) ने जुलाई 2025 में एयरपोर्ट अथॉरिटी को एक लेटर लिखा था, जिसमें ऑटोमेशन सिस्टम की परफॉर्मेंस में गिरावट, स्लो सिस्टम, लेट डेटा कलेक्शन की समस्या के बारे में बताया गया था. साथ ही केंद्रीय मंत्रालय से आग्रह किया था कि ऑटोमेशन सिस्टम को अपग्रेड किया जाए. अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मानकों के अनुसार इसे अपग्रेड किया जाना चाहिए. AI सिस्टम और रीयल-टाइम डेटा शेयरिंग जैसी नई सुविधाएं एड करनी चाहिए, लेकिन इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके चलते 2 दिन टेक्निकल ग्लिच झेलना पड़ा?
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।