Delhi Rain Alert: जन्माष्टमी के जश्न के बीच दिल्ली NCR में भारी बारिश की चेतावनी, IMD का रेड अलर्ट जारी

Delhi Rain Red Alert: राजधानी दिल्ली में जन्माष्टमी के उत्सव के बीच शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. मौसम विभाग (IMD) ने आंधी-तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. अचानक हुई तेज बारिश से कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं.

Delhi rain, Delhi Rain Red Alert, IMD, Janmashtami weather in Delhi, Delhi weather forecast

जन्माष्टमी के मौके पर बाजारों और मंदिरों में निकले लोग इस अचानक हुई झमाझम बारिश के बीच फंस गए. CREDIT -: X ( ANI )

Delhi Rain Red Alert: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया. घने काले बादलों के छाने के साथ ही कई इलाकों में जोरदार बारिश शुरू हो गई. मौसम विभाग (IMD) ने बिगड़ते मौसम को देखते हुए दिल्ली में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज बारिश के साथ-साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जलभराव के चलते मुंबई और अहमदाबाद समेत कई शहरों की फ्लाइट्स लेट हो गईं, वहीं सड़कों पर जाम से जनजीवन बेहाल हो गया.

विज्ञापन

जन्माष्टमी के जश्न के बीच अचानक हुई बारिश, जलभराव और लंबा जाम

जन्माष्टमी के त्योहार के मौके पर बाजारों और मंदिरों में निकले लोग इस अचानक हुई झमाझम बारिश के बीच फंस गए. सड़कों पर पानी भरने लगा, जिसके चलते लोग छतरियां खोलकर और फ्लाईओवर या दुकानों के शेड के नीचे शरण लेते दिखाई दिए. अचानक बढ़ी बारिश से कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई. कई जगहों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे गाड़ियां रेंगती नजर आईं.

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर भरा पानी, कई उड़ानें प्रभावित

भारी बारिश का सीधा असर यातायात और हवाई सेवाओं पर पड़ा है. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर पानी भर जाने के कारण उड़ानों के संचालन में बाधा आई. अहमदाबाद, मुंबई और पोर्ट ब्लेयर से दिल्ली आने वाली कई घरेलू उड़ानें देरी से पहुंचीं. एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि खराब मौसम और सड़कों पर जलभराव के कारण उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हुआ है, इसलिए यात्री एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें.

शाम को 60 किमी की रफ्तार से हवाएं और तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर तक पालम में 3.4 मिमी और नजफगढ़ में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि शाम 5 बजे से रात 8 बजे के बीच शहर के ज्यादातर हिस्सों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश जारी रहेगी. कुछ इलाकों में 50 से 100 मिमी तक पानी गिर सकता है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ