जन्माष्टमी पर आज दिल्ली में मिलेगा भारी जाम, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, मथुरा जाने वालों के लिए भी एडवाइजरी

दिल्ली और मथुरा में आज जनमाष्टमी के मौके पर ट्रैफिक एडवाइजरी लागू रहेगी. लोगों से अपील है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने और ट्रैफिक कर्मियों को पूरा सहयोग करें, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो.

janmashtami | delhi mathura | traffic advisory

जन्माष्टमी के मौके पर आज भारी ट्रैफिक जाम लग सकता है. (Credit-AI)

विज्ञापन

जन्माष्टमी का त्योहार आज देशभर में मनाया जा रहा हे और रात को इस त्योहार के जश्न में खूब धूम मचेगी. मंदिरों में झांकियां देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी. इसके मद्देनजर आज दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मथुरा-वृंदावन में लोगों की भीड़ होगी, जिसक चलते ट्रैफिक जाम लग सकता है. खासकर नरेला स्थित खाटू श्याम दिल्ली धाम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन रहेगा. इसलिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने और जनसुरक्षा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसका पालन करने की अपील भी लोगों से की गई है.

आज देररात एक बजे तक लागू रहेगी एडवाइजरी

ट्रैफिक एडवाइजरी आज 4 सितंबर 2026 की सुबह 7 बजे शुरू हो चुकी है, जो 5 सितंबर 2026 दिन शनिवार की सुबह 1 बजे तक लागू रहेगी. इस दौरान खाटू श्याम मंदिर के आस-पास पैदल यात्रियों की भारी भीड़ और आवाजाही से ट्रैफिक जाम लगने की आशंका है, इसलिए सिंघु बॉर्डर और मुकरबा चौक के बीच नेशनल हाईवे-44 पर सफर करने से बचने की सलाह है. हाईवे पर जाम में फंसने की बजाय लोग UER-II और पल्ला-बख्तावरपुर रोड से आवाजाही कर सकते हैं. क्योंकि सिंघु बॉर्डर, UER-II पर बाकोली और मुकरबा चौक से ट्रैफिक रूट को डायवर्ट किया गया है.

विज्ञापन

वाहनों की पार्किंग को लेकर विशेष निर्देश दिए गए

ट्रैफिक एडवाइजरी के दौरान ट्रैफिक कर्मियों से सहयोग की अपील भी लोगों से की गई है. एडवाइजरी में निर्देश दिया गया है कि लोग सड़कों के किनारे वाहनों को पार्क न करें, क्योंकि कहीं भी वाहन पार्क कर देने से ट्रैफिक जाम हो सकता है. घर से निकलने से पहले ही अपने सफर की प्लानिंग कर लें, ताकि जाम में न फंसना पड़े. इमरजेंसी व्हीकल्स को रास्ता देने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी. इसलिए लोगों से अपील है कि वे इमरजेंसी व्हीकल्स को अपनी खुद की समझ से रास्ता दें और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचने में सहयोग करें, ताकि किसी की जान पर न बने.

मथुरा जाने वाले भी पढ़ें विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी

ट्रैफिक एडवाइजरी में निर्देश दिया गया है कि लोग धैर्य बनाए रखें और आधिकारिक निर्देशों का पालन करें. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट, सोशल मीडिया हैंडल, व्हाट्सऐप सर्विस और ट्रैफिक हेल्पलाइन से अपडेट ले सकते हैं. इसके अलावा मथुरा में भी आज कई रास्तों पर ट्रैफिक एडवाइजरी लागू रहेगी. 5 सितंबर सुबह 9 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मस्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर कमर्शियल और भारी वाहनों, सिटी बसों, चार पहिया वाहनों, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. द्वारकाधीश मंदिर तक जाने वाले रास्तों पर जाम मिल सकता है, इसलिए लोग पार्किंग सोच-समझकर करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ