दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले यात्री ध्यान दें, Europe की उड़ानों में हुआ ये बड़ा बदलाव

Delhi Airport advisory cyberattack Europe flights: साइबर अटैक ने यूरोप में हवाई अड्डों पर चेक-इन और बोर्डिंग सिस्टम प्रभावित किया है. दिल्ली हवाई अड्डा प्रशासन ने सलाह देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि लंदन हीथ्रो सहित यूरोपीय हवाई अड्डों पर साइबर हमला हुआ है. जिसके कारण दिल्ली से यूरोप जाने वाली और वहां से आने वाली उड़ानें प्रभावित हैं.

Delhi Airport advisory cyberattack Europe flights, Cyberattack European airports flight disruptions 2025, Air India travel advisory Heathrow, cyberattack, London Heathrow check-in delays cyberattack,Brussels Airport cyberattack manual check-in, Delhi Europe flights cyberattack disruptions ,Collins Aerospace cyberattack flight issues,Indian travelers Europe flight delays 2025

दिल्ली एयरपोर्ट

Delhi Airport advisory cyberattack Europe flights: दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) से बड़ी खबर आ रही है. एयरपोर्ट प्रशासन ने यूरोप जाने वाले यात्रियों को सतर्क रहने को कहा है. दरअसल, यूरोपीय हवाई अड्डों पर साइबर अटैक हुआ है, जिसके बाद से दिल्ली हवाई अड्डे से यूरोप की उड़ानों में रुकावट की आशंका जताई गई है.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस साइबर अटैक ने यूरोप में हवाई अड्डों पर चेक-इन और बोर्डिंग सिस्टम प्रभावित किया है. दिल्ली हवाई अड्डा प्रशासन ने सलाह देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि लंदन हीथ्रो सहित यूरोपीय हवाई अड्डों पर साइबर हमला हुआ है. जिसके कारण दिल्ली से यूरोप जाने वाली और वहां से आने वाली उड़ानें प्रभावित हैं.

विज्ञापन

यात्रियों से अपील की गई है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी उड़ानों के बारे में रियल टाइम अपडेट लेकर ही घर से निकलें. वे इस बारे में अपनी एयरलाइन से संपर्क में रहें। जिससे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़े.

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया ने भी इस बारे में अपने यात्रियों को अलर्ट किया है. एयरलाइन ने मीडिया में जारी अपने बयान में कहा कि लंदन हीथ्रो हवाई अड्डे पर यात्री सिस्टम में रुकावट के कारण चेक-इन प्रक्रिया में देरी हो सकती है. एयरलाइन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि हमारी लंदन की ग्राउंड टीमें असुविधा को कम करने के लिए काम कर रही हैं. लंदन से उड़ान भरने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे हवाई अड्डे पहुंचने से पहले वेब चेक-इन पूरा कर लें ताकि यात्रा सुगम हो.

विज्ञापन

यूरोप की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साइर अटैक से ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर ऑटोमैटिक सिस्टम अचानक खुद से ऑफलाइन हो गया. जिसके कारण केवल मैनुअल चेक-इन और बोर्डिंग किया जा रहा है. ऐसे में हवाई अड्डे पर यात्रियों की कतारें लगी हैं और बड़ी संख्या में उड़ानों में देरी हो रही है. इसके अलावा इस साइबर हमले से हीथ्रो एयरपोर्ट पर भी उड़ानों में बाधा आई और कई उड़ानें रद्द तक करनी पड़ी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ