---विज्ञापन---

दिल्ली के किन इलाकों में आज हो सकती है बारिश? जानिए पूरे दिन के मौसम का हाल

दिल्ली में बारिश और गरज-चमक का अनुमान, IMD ने येलो अलर्ट जारी किया. जानें दिल्ली का तापमान, बारिश और AQI का ताजा हाल.

---विज्ञापन---

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने आज दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई है. बारिश के साथ कुछ जगहों पर गरज और बिजली चमकने की भी उम्मीद है. इसे देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.

दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में शुक्रवार को सबसे कम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री ज्यादा है. वहीं, पालम में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 0.1 डिग्री ज्यादा है. जबकि लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है. रिज में न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि आया नगर में 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

---विज्ञापन---

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. सुबह के समय हवा में नमी 75 प्रतिशत दर्ज की गई. बादल और बारिश के कारण मौसम में थोड़ी ठंडक आने की उम्मीद है. दिल्ली की हवा की स्थिति फिलहाल ठीक है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार सुबह 9 बजे दिल्ली का AQI 74 दर्ज किया गया. सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है.

मौसम विभाग ने लोगों से बारिश और गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. लोगों को सलाह दी गई है कि तेज बिजली चमकने के समय खुले स्थानों पर जाने से बचें.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 04, 2026 12:24 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola