दिल्ली की तेज बारिश की पीछे सिर्फ मानसून जिम्मेदार नहीं, ये फैक्टर्स भी बन रहे 'विलेन'

Delhi-NCR Rain: सितंबर का महीना आ चुका है, लेकिन दिल्ली और नेशनल कैपिटल रीजन में अभी भी भारी बारिश देखने को मिल रही है, अगर आप इसके पीछे की वजह तलाश करेंगे, तो पाएंगे कि मानसून सिर्फ फैक्टर नहीं है, कई वेदर कंडीशन देश की राजधानी में बरसात का कारण बन रहे हैं.

Rain In Delhi AI Image

दिल्ली में बारिश (AI Image)

विज्ञापन

Why Is Delhi-NCR Seeing Heavy Rain: 4 सितंबर को तेज बारिश और तेज हवाओं के बाद शनिवार को भी दिल्ली-NCR में बारिश का मौसम बना रहा. इस जोरदार बारिश की वजह से कई इलाकों में जलजमाव हो गया और एयरपोर्ट के आसपास आवाजाही पर असर पड़ा. 5 सितंबर को भी बूंदा बांदी देखने को मिल रही है, लेकिन इसके पीछे सिर्फ मानसून नहीं है.

दिल्ली-NCR में इतनी तेज बारिश क्यों?

मौजूदा मौसम सिर्फ मॉनसून की वजह से नहीं, बल्कि कई एटमॉस्फेरिक सिस्टम के मेल से बना है. उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना पूरे इलाके में व्यापक बारिश और आंधी-तूफान में मदद कर रहा है. इस सिस्टम के अगले 24 घंटों तक तकरीबन एक ही जगह पर बने रहने की संभावना है.

विज्ञापन

मॉनसून ट्रफ भी कम दबाव वाले सिस्टम से होकर गुजरते हुए पूर्व की ओर त्रिपुरा की तरफ बढ़ रहा है. इसके अलावा, एक और ट्रफ उत्तर-पूर्व राजस्थान से मणिपुर तक जा रहा है, जबकि एक अलग ट्रफ दक्षिण गुजरात से झारखंड की ओर बढ़ रहा है. यानी वेदर सिस्टम में कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं.

एटमॉस्फेयर के मिडिल और अपर लेवल में ट्रफ के तौर पर मौजूद एक ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ अनस्टेबल वेदर कंडीशन को और बढ़ा रहा है. इन सिस्टम के मिले-जुले असर से दिल्ली-एनसीआईर में लगातार बारिश और आंधी-तूफान के लिए अनुकूल हालात बन गए हैं.

कितनी बारिश दर्ज की गई?

शुक्रवार दोपहर दिल्ली में भारी बारिश हुई. पालम में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 75.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग में 32.6 मिमी बारिश हुई. लोधी रोड और रिज में क्रमशः 34.6 मिमी और 20 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसी दौरान गुड़गांव में भी 44.5 मिमी बारिश हुई. ये बारिश शनिवार 5 अगस्त को भी जारी है.

विज्ञापन

बारिश कब कम होगी?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 सितंबर को पूरे दिन रहने बारिश का असर रहने का अनुमान लगाया है, जिसमें कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है. कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. रविवार, 6 सितंबर से हालात में सुधार की उम्मीद है. 7 सितंबर से दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बहुत कम या बिल्कुल बारिश न होने की संभावना है.



खुद का रखें ख्याल

बारिश के लगातार होने के कारण दिल्ली के निवासियों को कई बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है. यहां डेंगू-मलेरिया का प्रकोप पहले से ही देखने को मिल रहा है, साथ ही सर्दी खांसी और जुकाम जैसी परेशानियां भी आम हो चुकी है. ऐसे में बेहतर है कि डॉक्टर की सलाह लेते हुए जितना हो सकें इंफेक्शन से बचने की कोशिश करें और अपने परिवारों को भी बचाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ