Kal ka Mausam 05 September 2026: 75 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 23 राज्यों में भयंकर बारिश का अलर्ट

Kal ka Mausam 05 September 2026: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत देश के 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है.

Kal ka Mausam 05 September 2026, Weather Forecast and Warnings, Kal ka Mausam, kal kaisa rhega mausam, IMD Weather forecast, IMD Weather Forecast 05 September 2026, ALL INDIA WEATHER SUMMARY

5 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत देश के 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी। क्रेडिट: AI

Kal ka Mausam 05 September 2026: देशभर में उमस और बढ़ती गर्मी के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 सितंबर के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए देश के 23 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है. इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और ओले गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु में जोरदार बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

उत्तर और मध्य भारत में भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ व्यापक और भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. उत्तर-पश्चिम भारत के पर्वतीय क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 से 10 सितंबर के बीच व्यापक बारिश व कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. वहीं मैदानी इलाकों में दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 से 6 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 8 सितंबर के बीच बारिश का जोर रहेगा.

विज्ञापन

मध्य भारत के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मौसम सक्रिय रहेगा. 5 से 6 सितंबर के दौरान पश्चिमी व पूर्वी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जबकि विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 10 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली और जलभराव को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है.

दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार का हाल

दिल्ली में बादलों की आवाजाही के साथ तेज बारिश और 30 से 35 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी समेत पश्चिमी व पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट है. बिहार के पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और दरभंगा सहित 25 से अधिक जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

पहाड़ों और मध्य भारत में सतर्क रहने की सलाह

उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार और चमोली तथा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी और सोलन जैसे जिलों में तेज बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में 55 से 65 किमी/घंटे की रफ्तार से अंधड़ और गरज-चमक के साथ पानी बरसने का अनुमान है. राजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के समय लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे न खड़े होने तथा जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ