Chhath पर घर जाने वालों के लिए जरूरी खबर, बुकिंग और टिकट होने के बावजूद जा पाएंगे या नहीं, देख लें

Chhath Puja Indian Railway News: एक तरफ जहां दिवाली का त्योहार मनाने के बाद लोग फिर से शहरों की तरफ निकल रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर छठ पूजा पर घरवापसी के लिए भी भागदौड़ शुरू हो गई है। इस तरह से आने-जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हैं।

Chhath Puja, Indian Railway, Important news, Ticket Booking, Traffic, Crowd, Railway Platforms

File Photo

विज्ञापन

दीपक दूबे, दिल्ली: दिवाली के बाद छठ पर्व के पास आते ही ट्रेनों में भीड़ बहुत बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को उनके घर पहुंचाने के लिए उत्तरी रेलवे 109 जोड़ी ट्रेनें (अप एंड डाउन) चला रही हैं, जिसके जरिए ये कुल 809 फेरे लगाएंगी लेकिन, इसके बावजूद हाल ही में नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर जो दृश्य देखने को मिल रहा है। उसे देखकर तो यही लगता है कि ट्रेनों के 809 फेरे भी कम पड़ने वाले हैं।

विज्ञापन

आने-जाने वाली सभी ट्रेनें फुल

एक तरफ जहां दिवाली का त्योहार मनाने के बाद लोग फिर से शहरों की तरफ निकल रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर छठ पूजा पर घरवापसी के लिए भी भागदौड़ शुरू हो गई है। इस तरह से आने-जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हैं। ऐसे में ट्रेनों में तत्काल का ही ऑप्शन बचा है। इस दौरान सबसे ज्यादा मारामारी दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में है। स्पेशल ट्रेनों में भी अब टिकट नहीं बचे हैं। वहीं, छठ पूजा के लिए पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार से होगी। ऐसे में व्रत पर पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में लोग निकलने लगे हैं।

स्पेशल काउंटर बनाए गए

इस भीड़ को देखते हुए स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी तादात में तैनाती की गई है, साथ ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल काउंटर बनाए गए। वहीं, इस भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए प्लेटफार्म टिकट 18 नवंबर तक पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। जैसा आलम आनंद विहार टर्मिनल का है, वही हाल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का भी है, जिनके पास वैध टिकट हैं उन्हीं को स्टेशन के अंदर जाने दिया जा रहा है। भीड़ को संभालने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। इनकी सहायता के लिए भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्यों को भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन

निकलने से आधा घंटा पहले लगाई जा रही ट्रेनें

रेलवे प्रशासन द्वारा दोनों स्टेशनों पर अस्थायी प्रतीक्षालय में यात्रियों को रोका जा रहा है, जिससे की प्लेटफार्म पर ज्यादा भीड़ न हो। वहीं, प्रस्थान समय से लगभग आधा घंटा पहले ट्रेन प्लेटफार्म पर लगाई जा रही है। सिर्फ यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ