Delhi-NCR Air Quality: दिल्ली-एनसीआर की हवा आज भी बनी रही जहरीली, ग्रैप-4 का भी कोई असर नहीं, AQI 487

Delhi-NCR Air Quality 487 remains poisonous: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को भी एयर क्वालिटी जहरीली रही। आज सुबह 6 बजे राष्ट्रीय राजधानी में  AQI 487 पर ‘गंभीर प्लस’ दर्ज किया गया।

Delhi NCR AQI
विज्ञापन

Delhi-NCR Air Quality 487 remains poisonous: दिल्ली और इसके आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हवा की क्वालिटी गुरुवार को भी खतरनाक बनी हुई है। इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली में सुबह में जहरीली धुंध छाई हुई थी। एयर क्वालिटी की जानकारी देने वाली वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार सुबह 6 बजे राष्ट्रीय राजधानी में  AQI 487 पर ‘गंभीर प्लस’ दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार को दिल्ली-एनसीआर समेत देश में कम से कम 9 राज्यों की राजधानियों में हवा की क्वालिटी खराब दर्ज की गई।

गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर

दिल्ली-487
लोधी रोड-357
दिल्ली विश्वविद्यालय-394
IIT दिल्ली-381
आनंद विहार- 412
द्वारका सेक्टर 8- 415
आईजीआई एयरपोर्ट- 400
मुंडका- 434
गुरुग्राम- 346
फरीदाबाद- 404
गाजियाबाद- इंदिरापुरम- 363
नोएडा सेक्टर 62- 364
ग्रेटर नोएडा- 346

विज्ञापन

 

दिवाली के बाद बढ़ा दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर

आपको बता दें कि शून्य और 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’ माना जाता है। जबकि, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’ और 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’ होता है। इसके अलावा 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ एयर क्वालिटी मानी जाती है। जबकि,  401 और 450 के बीच ‘गंभीर’ और इससे ऊपर  ‘गंभीर प्लस’ की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन

दिवाली के बाद पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है क्योंकि लोगों ने सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के बाद भी खुलेआम पटाखे जलाए। दिल्ली सरकार के  GRAP चरण 4 लागू करने के बावजूद ऐसा हुआ।  भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के अनुसार, बुधवार को राजधानी में वायु प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी 23 प्रतिशत थी। गुरुवार को इसके 11 फीसदी और शुक्रवार को चार फीसदी रहने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ