इंस्टाग्राम कमेंट बना हत्या की वजह, बेटी की शादी से पहले पिता पर चाकू से हमला, हुई मौत

पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी को बाहरी दिल्ली के बक्करवाला से, जबकि अन्य दो को गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र से पकड़ा गया. पढ़िये दिल्ली से विमल कौशिक की रिपोर्ट.

crime scene

प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर की गई एक कमेंट नॉर्थ दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक व्यक्ति की हत्या का कारण बन गई. शादी की खुशियों में डूबे एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक पिता की जान चली गई. पुलिस के अनुसार, मोतिया खान इलाके में रहने वाली युवती ने 18 फरवरी को कृष्णा नामक युवक से कोर्ट मैरिज की थी. 23 फरवरी को होने वाले रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थीं. इसी बीच 20 फरवरी की रात करीब 8:45 बजे शादी से जुड़ी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिश्तेदारी में लगने वाली युवती ने कथित रूप से आपत्तिजनक कमेंट कर दी. कमेंट में युवती के ‘भागकर शादी करने’ का तंज कसा गया था.

इस कमेंट को लेकर दोनों पक्षों में फोन पर बहस हुई. आरोप है कि बातचीत के दौरान गाली-गलौज हुई और एक पक्ष ने दूसरे को सबक सिखाने की धमकी दी. मामला शांत कराने के उद्देश्य से मृतक सतीश अपनी पत्नी और बेटी के साथ आरोपी पक्ष के घर पहुंचे. वहां से लौटते समय गली में उन्हें रोक लिया गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सतीश के साथ मारपीट की. इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर सतीश के सीने में वार कर दिया. घायल अवस्था में उन्हें तुरंत लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पत्नी को भी हमले में चोटें आई हैं.

विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे. पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी को बाहरी दिल्ली के बक्करवाला से, जबकि अन्य दो को गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र से पकड़ा गया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर की गई कमेंट ही विवाद की मुख्य वजह बनी. मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बढ़ते विवादों और उनके गंभीर परिणामों को लेकर चिंता खड़ी कर दी है. शादी की खुशियां मनाने वाला परिवार अब गहरे सदमे में है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ