Chhattisgarh: सीएम भूपेश का आज 61वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

सीएम भूपेश

सीएम भूपेश

विज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज यानी मंगलवार को जन्मदिन है। वह अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उनके दीर्घायु की कामना की है।

विज्ञापन

वहीं राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए सीएम भूपेश के स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है। उन्होंने लिखा है-

‘छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं, आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं।’

विज्ञापन

 

आज खुले रहेंगे सीएम हाउस के दरवाजे

आम जनता के किये आज मंगलवार को सीएम हाउस के दरवाजे खुले रहेंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच हाउस ओपन हो गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कोई पूर्वानुमति की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन

सीएम ने भी जन्मदिन के अवसर पर किया ट्वीट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने जन्मदिन के अवसर पर ट्वीट कर  जीवन की यात्रा चलती रहती है और परिवार स्थायी हमसफ़र होता है, जिसका संबल आजीवन मिलता है। आज एक पड़ाव और पार हो रहा है।

विज्ञापन

 

बता दें कि भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को अविभाजित मध्य प्रदेश के दुर्ग जिले की पाटन तहसील में हुआ था। उनके पिता का नाम नंदकुमार बघेल है। जो किसान हैं। मां का नाम बिंदेश्वरी देवी था, जिनका निधन हो चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ