Tarari Election Result 2025 LIVE: तरारी विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव जनता के स्पष्ट जनादेश के साथ खत्म हुआ. शुरुआत से ही वोटों की गिनती में विशाल प्रशांत लगातार आगे रहे और अंत में मतदाताओं के मजबूत समर्थन के चलते उन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज की.तरारी के लोगों ने उनके नेतृत्व और काम पर भरोसा जताते हुए उन्हें भारी समर्थन दिया.
तरारी Election Key Candidates 2025
पिछले दो विधानसभा चुनावों में तरारी सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से जीत दर्ज करने वाले सुदामा प्रसाद पर इस बार भरोसा नहीं दिखाया गया है. उपचुनाव में हार के बाद राजू यादव का भी टिकट इस सीट से कट गया है. इस बार महागठबंधन ने मदन सिंह पर दांव खेला है. वहीं, बीजेपी के लिए तरारी सीट से जीत की उम्मीदें जगाने वाले विशाल प्रशांत को अपनी काबिलियत दिखाने को पूरा मौका दिया गया है.
2020 में भी बीजेपी ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा था, लेकिन पार्टी को बुरी तरह पटखनी मिली थी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या विशाल एनडीए द्वारा जताए गए विश्वास पर खरे उतर पाते हैं या फिर कम्युनिस्ट पार्टी का जलवा एक बार फिर तरारी में देखने को मिलता है.