पटना में पुलिस कार्रवाई के दौरान मचा हड़कंप, पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की डूबने से मौत

Patna News: पटना जिले में एक ऐसे घटना घटी जिसने हर किसी को हैरान कर दिया, यहां के बेहरावां गांव में अचानक पुलिस फोर्स के आ जाने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. 60 लोग पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए गहरी पुनपुन नदी में कूद गए, जिसके कारण 2 लोगों की मौत हो गई.

Punpun River Patna AI Image

पुनपुन नदी में कूदे 2 लोग (AI Image)

60 People Jumped Into Punpun River: पटना के पिपरा थाना क्षेत्र के बेहरावां गांव में बीते सोमवार को पुलिस की कार्रवाई के दौरान अफरातफरी मच गई. ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस की छापेमारी से बचने के लिए करीब 50 से 60 लोगों ने पुनपुन नदी में छलांग लगा दी. इस घटना में 2 लोगों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान फुलवारी शरीफ के ढिबरा निवासी आकाश मांझी और करीब 60 साल के राम मांझी के तौर पर हुई है.

विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के बाद मची भगदड़

बताया जा रहा है कि बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी बेहरावां गांव पहुंचे थे. पुलिस की मौजूदगी देखते ही वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए. ग्रामीणों का दावा है कि कार्रवाई से बचने के लिए कई लोग गांव से निकलकर नदी की ओर भागे और देखते ही देखते दर्जनों लोगों ने पानी में छलांग लगा दी. ग्रामीणों ने पुलिस की भारी तैनाती पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि गांव में अचानक बड़ी संख्या में जवानों के पहुंचने से लोगों में दहशत फैल गई थी.

विज्ञापन

नदी में ईंट-पत्थर चलाने का आरोप

इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उनका दावा है कि भागने के दौरान कुछ लोगों की तरफ से पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके गए. इसके बाद पुलिस की तरफ से भी नदी की ओर ईंट-पत्थर चलाए गए.नदी में उतरने वाले लोग तैरकर दूसरे किनारे पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. ग्रामीणों के मुताबिक इसी दौरान कथित तौर पर पत्थरबाजी के कारण उन्हें बाहर निकलने में परेशानी हुई. हालांकि तैरना जानने वाले कई लोग किसी तरह नदी पार करने में कामयाब रहे.

विज्ञापन

मौत से लोगों में दहशत

इस दौरान आकाश मांझी और राम मांझी नदी से बाहर नहीं निकल सके. दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई. बताया गया है कि आकाश अपनी नानी के घर बेहरावां आया हुआ था. घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है. इनकी मौत के बाद बेहरावां गांव में तनाव और डर का माहौल बताया जा रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक कार्रवाई के बाद कुछ लोग अपने घरों से निकलकर दूसरी जगह चले गए हैं. बड़ी तादाद में लोगों की गिरफ्तारी की भी चर्चा है.फिलहाल गांव में पुलिस बल की मौजूदगी बनी हुई है. घटना को लेकर सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस का विस्तार से बयान सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो सकेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ