Singheshwar (SC) Chunav Result 2025: सिंघेश्वर सीट पर JDU के रमेश ऋषिदेव को मिली जीत, RJD के चंद्रहास चौपाल

Singheshwar (SC) Election Result 2025 Updates: बिहार की सिंघेश्वर सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. इस सीट पर जेडीयू के रमेश ऋषिदेव को 2982 वोटों से जीत हासिल हुई. वहीं, आरजेडी के चंद्रहास चौपाल चुनाव हार चुके हैं.

Ramesh Rishidev
विज्ञापन

Singheshwar (SC) Election Result 2025 Updates: बिहार की सिंघेश्वर सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. इस सीट पर जेडीयू के रमेश ऋषिदेव को 2982 वोटों से जीत हासिल हुई. वहीं, आरजेडी के चंद्रहास चौपाल चुनाव हार चुके हैं.

यहां पढ़ें 243 सीटों के नतीजे: LIVE: EC ने 7 सीटों पर दिया रूझान, बीजेपी 5 और RJD 2 पर आगे

विज्ञापन

सिंघेश्वर (SC) विधानसभा सीट पर आरजेडी के चंद्रहास चौपाल और JDU के रमेश ऋषिदेव चुनावी मैदान में थे. इस बार मामला त्रिकोणीय माना जा रहा है. जहां एक तरफ नीतीश कुमार की पार्टी और तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी है. वहीं, जन सुराज जैसे राजनीतिक दलों की एंट्री से इस बार का मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है. हालांकि, पार्टियों ने चुनावी मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. अब देखना होगा कि आरजेडी के चंद्रहास चौपाल इस सीट को बचाने में सफल हो पाते हैं या नहीं. उनका मुकाबला JDU के रमेश ऋषिदेव से है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का चुनावी नतीजा

प्रत्याशीपार्टीवोट
चंद्रहास चौपालRJD86,181 वोट
रमेश ऋषिदेवJD(U)80,608 वोट

पिछले तीन चुनाव के नतीजे

वहीं, अगर पिछले तीन चुनावी नतीजों के बारे में बात की जाए तो बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के चंद्रहास चौपाल ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) के रमेश ऋषिदेव को हराया था. दोनों के बीच कांटे का मुकाबला रहा. इनकी हार जीत में 5,573 वोटों का अंतर रहा था. वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की मंजू देवी भी इस सीट की मजबूत कैंडिडेट मानी जाती हैं, जिन्हें 2020 में 50,200 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था.

2015 का चुनावी नतीजा

प्रत्याशीपार्टीवोट
रमेश ऋषिदेवJD(U)83,073 वोट
मंजू देवीहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) 32,873 वोट

बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में सिंहेश्वर (SC) सीट पर मुकाबला जदयू के रमेश ऋषिदेव और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की मंजू देवी से रहा था. रमेश ने मंजू देवी को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. इसके साथ ही 2010 के विधानसभा चुनाव में रमेश ऋषिदेव जदूय के टिकट पर पहली बार जीत दर्ज कर विधायक बने थे. वह इस सीट पर दो बार लगातार जीत दर्ज कर चुके हैं.

विज्ञापन

जदयू का रहा है कब्जा

सिंहेश्वर विधानसभा सीट मधेपुरा जिले में आती है, जो कि अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित सीट है. इस पर जेडीयू का वर्चस्व देखने के लिए मिलता रहा है. यह 2005 से 2015 तक लगातार जदयू के खाते में रही है. 2005 में रमेश्वर प्रसाद यादव ने इस सीट पर जीत हासिल की थी. इसके बाद यहां से रमेश ऋषिदेव चुनावी मैदान में आए थे, जिन्होंने 2010 और 2015 में लगातार जीत दर्ज की थी. लेकिन, 2020 में इस जीत का सिलसिला आरजेडी ने तोड़ दिया था.

विज्ञापन
This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ