हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sikti Election Result 2025: सिकटी विधानसभा सीट पर तीसरी बार खिला कमल, BJP के विजय कुमार मंडल जीते

Sikti Election Result 2025: बिहार विधानसभा सीटों के नतीजे आ चुके हैं. ऐसे में सिकटी विधानसभा सीट पर बीजेपी के विजय कुमार मंडल ने जीत हासिल कर ली है.

विज्ञापन
sikti Election Result 2025

Live Updates

14:45 (IST) 14 Nov 2025

Sikti Election Result 2025 LIVE: 28031 वोटों से आगे BJP के विजय कुमार मंडल

सिकटी विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में VIP के हरि नारायण परमानिक ने बढ़त बनाई थी, अब वह पीछे हो गए हैं. इस सीट पर BJP के विजय कुमार मंडल 28031 वोटों से आगे चल रहे हैं. दोनों ही उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला देखने के लिए मिल रहा है.

12:45 (IST) 14 Nov 2025

Sikti Election Result 2025 LIVE: BJP के विजय कुमार मंडल ने VIP के हरि नारायण को किया पीछे

सिकटी विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में जहां VIP के हरि नारायण परमानिक ने बढ़त बनाई थी, अब वह पीछे हो गए हैं और BJP के विजय कुमार मंडल आगे हो गए हैं. दोनों ही उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला देखने के लिए मिल रहा है.

10:02 (IST) 14 Nov 2025

Sikti Election Result 2025 LIVE: सिकटी विधानसभा सीट पर VIP के हरि नारायण परमानिक आगे

सिकटी विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझान भी आने लगे हैं, जिसमें इस सीट पर VIP के हरि नारायण परमानिक आगे चल रहे हैं और BJP के विजय कुमार मंडल पीछे. दोनों ही उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला देखने के लिए मिल रहा है. इस सीट पर 27 राउंट में वोटों की गिनती की जानी है.

08:44 (IST) 14 Nov 2025

Sikti Election Result 2025 LIVE: सिकटी सीट पर मतों की गिनती शुरू

बिहार की सिकटी विधानसभा सीट से अगला विधायक कौन होगा, इसका फैसला आज हो जाएगा. बिहार की सभी सीटों पर 14 नवंबर यानी आज मतगणना हो रही है. जल्द ही नतीजे हमारे सामने होंगे.

08:44 (IST) 14 Nov 2025

Sikti Election Result 2025 LIVE: सिकटी विधानसभा सीट पर विजय कुमार मंडल और दिनेश कुमार आर्या के बीच कड़ा मुकाबला

सिकटी विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प नजर आए थे. बता दें कि NDA गठबंधन में शामिल BJP ने सिकटी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक विजय कुमार मंडल पर फिर से भरोसा जताया है. उनका मुकाबला आप के दिनेश कुमार आर्या से है.

Sikti Election Result 2025: बिहार की सिकटी विधानसभा सीट का फैसला हो चुका है. इस सीट पर तीसरी बार कमल खिला है. BJP के विजय कुमार मंडल ने जीत हासिल कर ली है. उनका मुकाबला VIP के हरि नारायण परमानिक से था. दोनों के बीच 19322 वोटों का फासला रहा. दोनों ही उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला देखने के लिए मिला. BJP के विजय कुमार मंडल को 111342 वोट तो VIP के हरि नारायण परमानिक को 92020 वोट मिला.

प्रत्याशीपार्टीवोट
विजय कुमार मंडलबीजेपी111342 वोट
हरि नारायण परमानिक VIP92020 वोट

यहां पढ़ें बिहार की 243 सीटों के नतीजे

सिकटी विधानसभा सीट से उम्मीदवार

सिकटी विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प नजर आए थे. बता दें कि NDA गठबंधन में शामिल BJP ने सिकटी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक विजय कुमार मंडल पर फिर से भरोसा जताया था और उनको ही इस बार के चुनाव में भी अपना प्रत्याशी बनाया था. वहीं, वीआईपी से हरिनारायण प्रामाणिक, जनसुराज से रागिब बबलू और AAP से दिनेश कुमार आर्य मैदान में थे.

विज्ञापन

यहां पढ़ें: ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates

सिकटी विधानसभा सीट पर कब कौन जीता

सिकटी में 1951 से 2020 तक 17 विधानसभा चुनाव हुए हैं. 1951 से 1972 तक इस सीट का नाम पालासी था और उस दौर में कांग्रेस ने तीन बार, निर्दलीय ने दो और स्वतंत्र पार्टी ने एक बार जीत दर्ज की. 1977 में इस सीट का नाम बदला गया और इसे सिकटी नाम मिला. इसके बाद हुए 11 विधानसभा चुनावों में भाजपा ने चार बार, कांग्रेस ने तीन बार, निर्दलीय ने दो बार और जनता दल तथा जदयू ने एक-एक बार जीत हासिल की.

विज्ञापन

सिकटी विधानसभा सीट से 2020 के चुनावी आंकड़े

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिलने वोट
विजय कुमार मंडलBJP84,128
शत्रुघ्न प्रसाद सुमनRJD70,518

इस सीट पर मोहम्मद अजीमुद्दीन का लंबे समय तक दबदबा रहा. उन्होंने 1962 (स्वतंत्र पार्टी), 1967, 1969, 1977 (निर्दलीय) और 1990 (जनता दल) के टिकट पर जीत दर्ज की. 2010 से सिकटी भाजपा के कब्जे में है. आनंदी प्रसाद यादव ने 2010 में जीत हासिल की और उसके बाद विजय कुमार मंडल 2010, 2015 और 2020 में लगातार जीते. 2020 में मंडल ने राजद के शत्रुघ्न प्रसाद सुमन को 13,610 वोटों से हराया. लोकसभा चुनावों में भी यहां भाजपा का दबदबा रहा.

सिकटी विधानसभा सीट से 2015 के चुनावी आंकड़े

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिलने वोट
विजय कुमार मंडलBJP76,995
शत्रुघ्न प्रसाद सुमनJD(U)68,889

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

 

 

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola