हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राहुल की यात्रा से बिहार चुनाव में महागठबंधन को मिलेगी संजीवनी! लालू यादव दिखाएंगे हरी झंडी

बिहार में कांग्रेस की वोटरअधिकार यात्रा आज सासाराम से शुरू होगी। इस यात्रा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, लालू यादव समेत बिहार महागठबंधन के सभी नेता शामिल होंगे। यह यात्रा बिहार चुनाव में महागठबंधन के लिए संजीवनी का काम करेगी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार में शामिल होंगे तेजस्वी यादव और लालू यादव।

Rahul Gandhi Yatra: बिहार में कांग्रेस की वोटरअधिकार यात्रा आज सासाराम से शुरू होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ ही देर में यात्रा शुरू करने वाले हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह यात्रा बिहार चुनाव में केवल कांग्रेस को ही नहीं बल्कि पूरे महागठबंधन को संजीवनी देने का काम करेगी। इसी वजह से बिहार में पूरा इंडिया गठबंधन यात्रा में शामिल होने के लिए निकल पड़ा है। यात्रा में महागठबंधन के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। आरजेडी प्रमुख लालू यादव यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगें। राहुल की यात्रा 16 दिनों में 20 जिलों में जाएगी। इसकी कुल दूरी करीब 1600 किमी रहेगी। 1 सितंबर को पटना में विशाल रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।

आरजेडी का रथ हुआ रवाना

वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए आरजेडी पूरी तरह से तैयार है। आरजेडी ने इस यात्रा के लिए विशेष रथ तैयार किया है। पटना में लालू के आवास से यह रथ रवाना हुआ है। रथ में वोटर अधिकार यात्रा बड़े आकार में लिखा है। इसके अलावा चलो बिहार बदलें, हर वादा पूरा करेंगे, हमारा वादा है जैसे कई नारे लिखे हैं।

यह भी पढ़ें: वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत सासाराम से ही क्यों, NDA को घेरना या अपना किला बचाना, क्या है राहुल गांधी का प्लान?

विज्ञापन

यात्रा को लालू यादव दिखाएंगे हरी झंडी

सासाराम में यात्रा की औपचारिक शुरुआत लालू प्रसाद यादव हरी झंडी दिखाकर करेंगे। लालू और तेजस्वी यादव हेलीकॉप्टर से रोहतास पहुंचेगें। जहां से यात्रा को हरी झंडी दी जाएगी। दूसरी ओर, राहुल गांधी दिल्ली से पटना पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा सासाराम रवाना होगें।

बीजेपी पर लगाया लोकतंत्र खत्म करने का आरोप

वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने पर पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हम लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। लोकतंत्र को बचाने के लिए हमने कई कुर्बानियां दी हैं। हम आगे भी ऐसा करते रहेंगे। हम इसे खत्म नहीं होने देंगे। नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की धरती बिहार से लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। हमने यह यात्रा इसलिए निकाली है ताकि हर बिहारी अपना वोट डाल सके। ये लोग सिर्फ अपने अधिकार ही नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व को भी मिटाना चाहते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ‘वोट अधिकार यात्रा’ से देंगे विरोधियों को जवाब, 16 दिन में करेंगे 1300 किलोमीटर का सफर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola