पटना में ED की रेड के बाद गर्माई सियासत, पप्पू यादव जाएंगे सुप्रीम कोर्ट; सरकार पर लगाए ये आरोप

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। यादव ने कहा कि सरकार बीपीएससी अभ्यर्थियों की सुध नहीं ले रही है। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर भी सवाल उठाए। यादव ने कहा कि अधिकारियों पर सरकार की लगाम नहीं है। वे घोटाले कर रहे हैं।

Pappu Yadav
विज्ञापन

बीपीएससी परीक्षा के मुद्दे को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि ईद के बाद इस मामले में याचिका दायर करेंगे। पप्पू यादव ने शनिवार को कहा कि छात्र संघ चुनाव में कांग्रेस का संगठन एनएसयूआई (NSUI) आगे बढ़ रहा है। यह खुशी की बात है। कोसी नदी के मुद्दे को उन्होंने कई बार उठाया है। हालात इसके बाद भी नहीं बदले, बिहार के कई मंत्री केंद्र में गए हैं, लेकिन किसी ने बाढ़ के मुद्दे को नहीं उठाया। अमित शाह के बिहार दौरे पर कटाक्ष करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि अमित शाह आ रहे हैं। वे सबको ये सिखाकर जाएंगे कि नफरत के जरिए कैसे चुनाव जीता जाता है?

टेंडर प्रक्रिया में कमीशन का खेल

यादव ने सवाल उठाया कि केंद्र सरकार आखिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दे रही? बिहार के सीएम नीतीश कुमार से उन्होंने आग्रह किया किया कि वफ्फ संसोधन अधिनियम के मामले में विपक्ष का साथ दें। इसके अलावा सांसद ने बिहार में टेंडर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि टेंडर प्रक्रिया जारी करने में 10 प्रतिशत कमीशन वसूला जाता है। इसके खिलाफ वे हाई कोर्ट का रुख करेंगे। अगर उनको सुप्रीम कोर्ट भी जाना पड़ा तो जाएगे। पटना में ईडी की रेड को लेकर भी उन्होंने निशाना साधा। यादव ने कहा कि चीफ इंजीनियर तारिणी दास छोटी मछली है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने मचाई लूट

यादव ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार अधिकारियों को शह दे रही है। अधिकारियों ने लूट मचा रखी है, कई योजनाओं में घोटाला किया गया है। दास का प्रमोशन कब हुआ, किसने किया, यह सब जांच का विषय है? इनका फोन किसने सीज किया, इस बात को लेकर वे पीएम मोदी समेत दूसरे नेताओं को भी चिठ्ठी लिखेंगे? नीतीश कुमार के अस्वस्थ होने के बाद बिहार में लूट बढ़ गई है। गौरतलब है कि बिहार की राजधानी पटना में ईडी ने तारिणी दास समेत 8 अफसरों के घर शुक्रवार को रेड की थी। तारिणी दास के घर से करोड़ों रुपये बरामद हुए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ