Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
तेलंगाना के आसिफाबाद जिले की एक लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। एक शख्स को दो लड़कियों से प्यार हो गया था। शख्स दोनों में से किसी को भी नहीं छोड़ना चाह रहा था। उसने अपनी दोनों प्रेमिकाओं से बात की और फिर एक ही मंडप में दोनों से शादी रचा ली। लिंगापुर मंडल के गुमनूर गांव में हुई इस शादी की चर्चा चारों तरफ हो रही है। दूल्हे सूर्यदेव ने एक ही मंडप के नीचे लाल देवी और झलकारी देवी के साथ 7 फेरे लिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शादी समारोह का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हनों को शादी की रस्में पूरी करते देखा जा सकता है।
तीन लोगों की एक साथ शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों के तीखे रिएक्शन सामने आ रहे हैं। सूर्यदेव ने बताया कि उसे लाल देवी और झलकारी देवी से प्यार हो गया था। वह दोनों में से किसी एक को नहीं चुन सकता था। दोनों युवतियों में से कोई एक भी उसे छोड़ने को राजी नहीं थी। इसके बाद तीनों ने आपस में बात की और सहमति के साथ शादी करने का फैसला लिया।
A Tribal married two women at a time as for tradition and culture in kumrambheem Asifabad district.#Telangana @XpressHyderabad @NewIndianXpress pic.twitter.com/tLA9I0c0V0
— TNIE Raju reddy (@rajareddy_TNIE) March 28, 2025
इस बात पर उनके परिजनों ने भी किसी तरह की कोई आपत्ति जाहिर नहीं की। खास बात यह है कि शादी के लिए जो कार्ड छपवाए गए, उनके ऊपर भी दोनों दुल्हनों के नाम थे। इसके बाद एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में उनके परिजन और सभी रिश्तेदारों की मौजूदगी में दूल्हे ने अपनी दोनों दुल्हनों के साथ 7 फेरे लिए। आसपास के ग्रामीण भी तीनों को बधाई देने पहुंचे। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दूल्हे और दोनों दुल्हनों को एक-दूसरे के हाथ पकड़े देखा जा सकता है। वीडियो में शादी के दौरान पीछे बजने वाले पारंपरिक ढोल की आवाज भी साफ सुनी जा सकती है।
यह भी पढ़ें:10 साल में जन औषधि केंद्रों ने 30 हजार करोड़ बचाए, 10 हजार नए केंद्र खोलेगी सरकार; ये है योजना
यह भी पढ़ें: जेल में बेटी को लेकर कुछ ऐसा बोली मुस्कान, सब हैरान? साथी कैदी भी गुस्से में
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।