हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शराबबंदी पर बोले प्रशांत किशोर- बहुत खूब, एक साल पहले शराब माफिया दिख रहा था, अब फायदा नजर आ रहा

Prashant Kishore Statement On liquor Prohibition: बिहार शराबबंदी के मामले पर प्रशांत किशोर ने BJP,RJD पर कसा तंज बोले पहले शराब माफिया दिख रहा था। अब उसी में फायदा नजर आ रहा है।

विज्ञापन

Prashant Kishore Statement On Prohibition: बिहार के लोगों को उनके हितों के प्रति पदयात्रा के माध्यम से लगातार जागरूक कर रहे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में लागू शराबबंदी को लेकर भाजपा,जेडीयू,आरजेडी और जीतनराम मांझी की पार्टी के नेताओं की आपस में मिलीभगत की पोल खोलते हुए बड़ा बयान दिया। प्रशांत किशोर ने कहा कि शराबबंदी को लेकर जहां तक भाजपा के स्टैंड की बात है तो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जैसे लोगों के बोलने का तो कोई मतलब ही नहीं है। अभी कुछ दिनों पहले तक जब ये जेडीयू के साथ सरकार में थे। नीतीश कुमार के साथ अभी एक साल पहले तक तो ये सरकार चला रहे थे, तब तो खुद ही शराबबंदी लागू करने के पक्ष में थे। आज जब विरोध में हैं तो उनके बोलने का कोई मतलब नहीं है।

 

1 साल पहले तक दिख रहा था शराब माफिया

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि इसी तरह से तेजस्वी यादव को एक साल पहले तक शराब माफिया दिख रहा था और आज उनको शराबबंदी से फायदा दिख रहा है। जीतनराम मांझी के बेटे अभी कुछ दिनों पहले तक तो बिहार सरकार में मंत्री थे, तो उनको शराबबंदी नहीं दिख रही थी। अब जीतनराम मांझी कह रहे हैं कि उनकी सरकार जब आएगी, तब इसको बदलेंगे। जीतनराम मांझी का लड़का अभी तक तो मंत्री था, अभी फिर से कल जब मंत्री बना जाएगा तो उनको शराबबंदी से फायदा दिखने लगेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़े: नशे की हालत में मासूम बेटा-बेटी को बेरहमी से पीटा, जमीन पर पटका, बचाने आए पिता को मारने दौड़ा

शराबबंदी लागू कहां 

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश 18 साल से सत्ता में है। और हम इनसे आज भी सत्ता में पीछे है। इसके बावूजद नीतीश सरकार से अच्छा काम हमने किया है। नीतीश कुमार को उनके अहंकार ने बर्बाद कर दिया है। बिहार में शराबबंदी है मुझे तो दिख नही रही है। शराबबंदी लागू कहां है आप बताएंगे मुझे। आजकल तो शराब की दुकानों पर क्या होम डिलीवरी तक हो रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola