Asian Games 2026 में फीका रहा वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन, 2 मैचों में बनाए सिर्फ 53 रन

Vaibhav Sooryavanshi Performance: वैभव सूर्यवंशी का एशियन गेम्स 2026 में प्रदर्शन फीका रहा है. वैभव को मैनेजमेंट ने बड़े टूर्नामेंट में मौका दिया, लेकिन अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद वह अपनी पारियों को बड़ा नहीं बना पाए. आइए उनके प्रदर्शन पर नजर डालते हैं.

vaibhav sooryavanshi asian games 2026

वैभव सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स में किया निराश (Image: PTI)

Vaibhav Sooryavanshi Performance: एशियन गेम्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ले से सफर समाप्त हो गया है. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी. इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिल पाया था और वह सीधे एशियन गेम्स में खेलते नजर आए. एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने मात्र दो मैच खेले और वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन थोड़ा फीका रहा. वह उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा एशियन गेम्स में प्रदर्शन?

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला था. इसी वजह से लग रहा था कि एशियन गेम्स की शुरुआती प्लेइंग 11 में वैभव नहीं होंगे. हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच वीवीएस लक्ष्मण ने सूर्यवंशी को चांस दिया. भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और उन्हें सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली.

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने संभलकर बल्लेबाजी की. उन्होंने 21 गेंदों में 38 रन बनाए. इस पारी में सूर्यवंशी ने 6 चौके और 2 छक्के जड़े. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में वैभव ने दो छक्के जड़े लेकिन वह अपनी पारी को बड़ा नहीं बना पाए. 9 गेंदों में 15 रन की उनकी पारी का समापन हो गया. रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में वैभव ने सैम अय्यूब के खिलाफ विकेट गंवा दिया.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने 2 मैचों में कुल 53 रन बनाए. उनका औसत 26.50 का रहा और उन्होंने एशियन गेम्स में 176.67 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. वैभव का सर्वाधिक स्कोर 38 रन रहा. इस प्रतियोगिता में वैभव ने कुल 6 चौके और 4 छक्के जड़े. साफ तौर पर वैभव का प्रदर्शन औसत रहा और उन्होंने कुछ हद तक निराश किया है.

वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच कब होगा?

एशियन गेम्स के ठीक बाद टीम इंडिया की वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज शुरू होगी. वैभव सूर्यवंशी इस श्रृंखला में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. एशियन गेम्स 2026 में जीत के बाद टीम इंडिया शायद ही अपना कॉम्बिनेशन बदलना चाहेगी. वैभव बतौर ओपनर और संजू सैमसन नंबर 3 पर खेल सकते हैं. नीचे वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज का शेड्यूल दिया गया है:

विज्ञापन
  • 6 अक्टूबर 2026: पहला T20I मैच- भारत vs वेस्टइंडीज (लखनऊ)
  • 9 अक्टूबर 2026: दूसरा T20I मैच- भारत vs वेस्टइंडीज (रांची)
  • 11 अक्टूबर 2026: तीसरा T20I मैच- भारत vs वेस्टइंडीज (इंदौर)
  • 14 अक्टूबर 2026: चौथा T20I मैच- भारत vs वेस्टइंडीज (हैदराबाद)
  • 17 अक्टूबर 2026: पांचवां T20I मैच- भारत vs वेस्टइंडीज (बेंगलुरु)

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK Final Live Score: अभिषेक शर्मा की शानदार पारी का अंत, श्रेयस अय्यर से उम्मीदें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ