क्रिस गेल का 175 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, साउथ अफ्रीका के प्रिटोरियस बने टी20 के नए 'यूनिवर्स बॉस'

साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी लुहान ड्री प्रिटोरियस ने टी20 में इतिहास रच दिया है. वो सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ा है. प्रिटोरियस ने अपनी पारी से सभी का दिल जीत लिया.

Chris Gayle

क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा (Photo: X)

Chris Gayle: टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था जिसे तोड़ पाना सभी खिलाड़ियों के लिए काफी मुश्किल रहा. IPL में साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए गेल ने नाबाद 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी. टी20 क्रिकेट के इतिहास में उन्होंने सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. गेल का 13 साल से ये रिकॉर्ड बरकरार था. अब जाकर साउथ अफ्रीका के फेमस खिलाड़ी लुहान ड्री प्रिटोरियस ने उनके रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है. प्रिटोरियस ने CSA T20 चैलेंज में ये बड़ा कारनामा कर इतिहास रच दिया है.

विज्ञापन

लुहान ड्री प्रिटोरियस का बड़ा कारनामा

2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटंस और नाइट्स के बीच शानदार मुकाबला हुआ. मुकाबले में प्रिटोरियस ने 79 गेंदों में नाबाद 188 रन बनाकर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड दिया. टी20 में अब वो सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी में 15 चौके और 13 छक्के लगाए. प्रिटोरियस ने 40 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया था. उन्होंने अपनी पारी की 73वीं बॉल पर चौका लगाकर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया.

विज्ञापन

पूरे मुकाबले में प्रिटोरियस छाए रहे. उनकी टीम टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 267 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट्स की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई. पूरी टीम 17.2 ओवर में 143 रन ही बना पाई. प्रिटोरियस की नाबाद 188 रनों की पारी अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है.

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत

विज्ञापन

लुहान ड्री प्रिटोरियस का करियर

लुहान ड्री प्रिटोरियस साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं. वो तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. उन्हें साउथ अफ्रीका का फ्यूचर कहा जाता है. प्रिटोरियस ने अफ्रीका के लिए अभी तक 2 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने 235 रन बनाए हैं. उनके नाम एक शतक दर्ज है. इसके अलावा 3 वनडे मैचों में उनके नाम 142 रन दर्ज हैं. टी20 में 17 मैचों में वो 427 रन जड़ चुके हैं. उन्होंने एक शतक और दो अधर्शतक लगाए हैं. प्रिटोरियस अभी 20 साल के हैं. साउथ अफ्रीका के लिए उनका करियर जबरदस्त रहने वाला है. वो आगे जाकर बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. प्रिटोरियस ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर ये बता दिया कि उनमें बड़ी पारियां खेलने का पूरा दम है. देखना होगा कि वो आगे जाकर वर्ल्ड क्रिकेट में कितना धमाल मचाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ