हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार में आकाशीय बिजली से अब तक 22 लोगों की मौत, 8 जिलों में बढ़ रहा आंकड़ा

बिहार में आंधी की आशंका के बाद राजधानी पटना में भी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सावधान रहने की भी सलाह दी थी। बता दें, बिजली गिरने से 8 जिलों में 22 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Deaths Due To Lightning in bihar

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा बेगूसराय और दरभंगा में 5-5 मौतें हुई हैं। जबकि मधुबनी में 4, समस्तीपुर में 2, सहरसा में 2, औरंगाबाद में 2, लखीसराय-गया में 1-1 की जान चली गई। ये बिहार में इस साल के शुरुआती आंकड़े हैं। बता दें, बुधवार को बिहार के अलग-अलग जिलों में अचानक मौसम में बदलाव होने के बाद कई इलाकों में आंधी-तूफान आया। इसी दौरान बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई। बिहार सरकार ने सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान करने के साथ ही लोगों से अपील की है कि खराब मौसम होने पर अलर्ट रहें। वहीं, मौसम विभाग ने अभी 3 दिन तक वज्रपात (Thunderstorm) और बारिश की संभावना जताई है।

आकाशीय बिजली गिरने से देश में दूसरे नंबर पर मौत के मामले में बिहार है। वहीं, National Crime Records Bureau के अनुसार, हर साल करीब 250 लोगों की मौत हो जाती है। NCRB के मुताबिक, नेचुरल डिजास्टर से कुल मौतों में करीब 39% मौतें बिजली गिरने के कारण होती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कांग्रेस अधिवेशन में क्यों पहुंचे निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, समझें इसके सियासी मायने

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola