बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह के करीबी को प्रशांत किशोर ने दिया टिकट, रोचक हुआ मुकाबला

Bihar MLC elections 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज ने अपने सभी 8 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं. पार्टी ने पटना स्नातक सीट से बाहुबली अनंत सिंह के समर्थक डॉ. अनुज सिंह को मैदान में उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है. यहां जानिए जन सुराज के सभी प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट और वोटिंग की तारीख.

jan suraaj party | prashant Kishore | bihar chunav 2025

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज ने अपने सभी 8 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं.

विज्ञापन

Bihar MLC elections 2026: बिहार विधान परिषद (MLC) की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ ने सभी आठ सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. गुरुवार को पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी करते हुए बाकी बची तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए. इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम डॉ. अनुज सिंह का है, जिन्हें पटना स्नातक सीट से प्रत्याशी बनाया गया है.

डॉ. अनुज सिंह को पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का करीबी व समर्थित माना जाता है. अब पटना स्नातक सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है, क्योंकि सत्तारूढ़ जेडीयू ने यहां से अपने कद्दावर नेता और मौजूदा एमएलसी नीरज कुमार को दोबारा मैदान में उतारा है. ऐसे में डॉ. अनुज सिंह और नीरज कुमार के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी.

Advertisment

जन सुराज के सभी 8 प्रत्याशी एक नजर में:

  • पटना स्नातक: डॉ. अनुज सिंह
  • पटना शिक्षक: डॉ. दिव्या ज्योति
  • तिरहुत स्नातक: डॉ. विमोहन सिंह
  • तिरहुत शिक्षक: भूषण झा
  • दरभंगा शिक्षक: एसपी राय
  • दरभंगा स्नातक: रवींद्र यादव
  • सारण शिक्षक: आफाक अहमद
  • कोसी स्नातक: रजनीश रंजन

23 अक्टूबर को मतदान, 27 को नतीजे

बिहार विधान परिषद की इन आठ सीटों के लिए चुनाव आयोग की ओर से तारीखों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है. सभी सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी.

एनडीए गठबंधन की बात करें तो जेडीयू ने अपने कोटे की चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि बाकी बची चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना अभी बाकी है. प्रशांत किशोर द्वारा सभी आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारने से मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प हो गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ