Kurtha Election Result 2025 Live: JD(U) के पप्पू कुमार वर्मा जीते, RJD के कुमार कृष्ण मोहन हारे
Kurtha Election Result 2025 Live : बिहार के कुर्था विधानसभा सीट के परिणाम जारी हो गए हैं और JD(U) के पप्पू कुमार वर्मा ने जीत हासिल की है. वहीं RJD के कुमार कृष्ण मोहन को हार का सामना करना पड़ा
Kurtha Election Result 2025 Live: कुर्था विधानसभा सीट के नतीजे घोषित हो गए हैं. जेडीयू उम्मीदवार पप्पू कुमार वर्मा ने कुल 74466 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया है. उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार कुमार कृष्ण मोहन को 5481 वोटों के अंतर से हराया.
दोनों नए उम्मीदवार मैदान में
राष्ट्रीय जनता दल ने बागी कुमार का वर्मा का टिकट काटा है, जिन्होंने इस सीट पर साल 2020 में अपना झंडा गाड़ा था. वहीं जनता दल यूनाइटेड ने भी सत्यदेव सिंह का टिकट काटकर नए उम्मीदवार पप्पु कुमार वर्मा पर भरोसा जताया है. दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है.
विज्ञापन
साल 2015-20 में कैसा रहा रिजल्ट?
साल 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में कुर्था से जेडीयू के सत्यदेव सिंह और राष्ट्रीय लोकसमता दल के अशोक कुमार में जोरदार मुकाबला हुआ था. सत्यदेव सिंह ने 43, 676 वोट प्राप्त किए थे. इसके अलावा अशोक कुमार वर्मा ने 29, 557 वोट प्राप्त किए थे.
कुर्था विधानसभा चुनाव परिणाम (2015)
उम्मीदवार का नाम
पार्टी का नाम
कुल वोट
स्थिति
बढ़त (वोट)
वोट शेयर
सत्यदेव सिंह
जनता दल (यूनाइटेड) (JD(U))
43,676
नेतृत्व कर रहे हैं
14,119
38%
अशोक कुमार वर्मा
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP)
29,557
—
—
26%
राजेंद्र यादव
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
8,896
—
—
8%
वहीं 2020 विधानसभा चुनाव में राजद के राष्ट्रीय जनता दल के बागी कुमार वर्मा ने बाजी मारी थी और 54, 227 वोट प्राप्त किए थे. वहीं सत्यदेव सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे. उन्हें 26, 417 वोट मिले थे.
विज्ञापन
कुर्था विधानसभा चुनाव परिणाम (2020)
उम्मीदवार का नाम
पार्टी का नाम
कुल वोट
स्थिति
बढ़त (वोट)
वोट शेयर
बागी कुमार वर्मा
राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
54,227
नेतृत्व कर रहे हैं
27,810
39.54%
सत्यदेव सिंह
जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू)
26,417
—
—
19.26%
भुनेश्वर पाठक
लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी)
20,509
—
—
14.95%
विज्ञापन
जातीय समीकरण पर एक नजर
बिहार के अरवल जिले में कुर्था, मगध क्षेत्र में स्थित है. अरवल से करीब 23 किलोमीटर की दूरी पर कुर्था विधानसभा है. कुर्था में अनुसूचित जातियां 19.04 प्रतिशत और मुस्लिम मतदाता 8.3 प्रतिशत हैं. 2020 विधानसभा चुनाव में 2,48,759 पंजीकृत मतदाताओं में से 55.21 प्रतिशत ने यहां वोट किया था. कुर्था की राजनीति मुख्य रूप से कुशवाहा, यादव और भूमिहार समुदायों पर निर्भर है. ये 3 जातियां इस सीट पर अहम रोल अदा करती हैं.