हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नीतीश ने JDU की पहली लिस्ट में 30 नाम बदले, किस जाति के कितने उम्मीदवारों को दिया टिकट?

Nitish kumar JDU 57 candidates list anyalsis: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली सूची में 30 सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं, 27 उम्मीदवारों को फिर से टिकट दिया गया है.

विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nitish kumar JDU 57 candidates list anyalsis: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी की पहली सूची में जातीय समीकरणों को साधने की बड़ी कोशिश की है. अपने परम्परागत लव-कुश यानी कुर्मी-कुशवाहा जातियों को बड़ी संख्या में टिकट दिया है. 30 सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं. 27 उम्मीदवारों को फिर से टिकट दिया गया है. नीतीश कुमार ने एक भी मुस्लिम को उम्मीदवार नहीं बनाया है. जदयू की लिस्ट में जाति समीकरण के तहत 12 दलित, 9 कुर्मी, 6 कुशवाहा, 3 धानुक, 6 भूमिहार, 5 राजपूत, 1 कायस्थ, 1 ब्राह्मण, 5 वैश्य और 2 निषाद को टिकट दिया है. जबकि पार्टी ने 10 अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्याशियों को मौका दिया है.

किस-किस के टिकट काटे?

  • मधेपुरा से निखिल मंडल का टिकट कटा
  • दरभंगा ग्रामीण से फराज़ फातमी का टिकट कटा
  • मीनापुर से अजय कुमार का टिकट कटा
  • गयाघाट से महेश्वर प्रसाद यादव का टिकट कटा
  • एकमा से सीता देवी का टिकट कटा
  • परसा से चंद्रिका राय का टिकट कटा

5 मंत्रियों और 3 बाहुबलियों को दिया टिकट

जेडीयू की पहली लिस्ट में जिन मंत्रियों को टिकट मिला है, उनमें विजय चौधरी, रत्नेश सदा, मदन सहनी, श्रवण कुमार और महेश्वर हजारी शामिल हैं, वहीं बाहुबली नेताओं की लिस्ट में अमरेंद्र कुमार पांडेय, धूमल सिंह और अनंत सिंह का नाम है, जिन्हें टिकट दिया गया है. इसके अलावा चार सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. इनमें मधेपुरा से कविता साहा को, गायघाट से कोमल सिंह, समस्तीपुर से अश्वमेध देवी और विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा का नाम प्रमुख है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola