निशांत कुमार की राजनीति में होगी एंट्री, जॉइन करेंगे JDU; नीतीश की बैठक में बड़ा फैसला

JDU की बैठक बिहार की सियासी गतिविधियों को नई दिशा दे सकती है. नीतीश का राज्यसभा मार्ग अपनाना उनकी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जबकि निशांत का प्रवेश पार्टी को नया आयाम देगा.

Nishant Kumar
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार शाम सीएम हाउस में विधायकों और मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें उनके राज्यसभा सदस्य बनने का फैसला प्रमुख मुद्दा बना. बैठक में कई विधायकों ने इस कदम का विरोध जताया, लेकिन नीतीश ने साफ लहजे में कहा कि वे राज्यसभा जा रहे हैं और वहां से सब कुछ निगरानी में रखेंगे. हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा कब देंगे. बैठक में उनके बेटे निशांत कुमार को राजनीतिक में लाने का बड़ा फैसला किया गया है, वो रविवार, 8 मार्च को पार्टी जॉइन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: संपत्ति विवरण नहीं देने वाले पुलिस अधिकारियों पर सख्त हुआ गृह विभाग

विज्ञापन

सीएम नीतीश ने दिया आश्वासन


बैठक के दौरान सीएम नीतीश ने उपस्थित नेताओं को आश्वस्त करते हुए कहा, ‘मैं राज्यसभा जा रहा हूं, लेकिन आप सबको कोई परेशानी नहीं होगी. हम बिहार में ही रहेंगे, सारा काम सुचारू रूप से चलेगा. बिहार के विकास पर जोर दीजिए, हम नजर रखेंगे, चिंता न करें.’ हैरानी की बात ये थी कि जेडीयू के वरिष्ठ नेता संजय झा, मंत्री अशोक चौधरी व विजय चौधरी इस बैठक में मौजूद रहे, जबकि निशांत कुमार अनुपस्थित थे.

कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?


सूत्रों के अनुसार, संजय झा ने बैठक में घोषणा की कि शनिवार को निशांत कुमार जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे. निशांत को पार्टी में लाने के प्रस्ताव पर सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से हाथ उठाकर सहमति दी. इससे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिंह ने नीतीश से लंबी चर्चा की थी. यह बैठक बिहार की सियासी गतिविधियों को नई दिशा दे सकती है. नीतीश का राज्यसभा मार्ग अपनाना उनकी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जबकि निशांत का प्रवेश पार्टी को नया आयाम देगा. फिलहाल बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? ये सवाल जस का तस बना हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ