'जान दे देंगे, नीतीश को दिल्ली नहीं जाने देंगे', आमरण अनशन पर बैठे JDU नेता की चेतावनी

बिहार की सियासत में हलचल मची हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा से जदयू कार्यकर्ता और नेता बेहद नाराज हैं. इसी आक्रोश के बीच जदयू के प्रदेश महासचिव अमरेंद्र दास त्रिलोक ने पटना में मुख्यमंत्री आवास के ठीक बाहर आमरण अनशन शुरू कर दिया है.

JDU protest
विज्ञापन

‘हम लोग किसी भी हालत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल्ली नहीं जाने देंगे. जरूरत पड़ी तो अपनी जान भी दे देंगे’, यह चेतावनी दी जदयू के प्रदेश महासचिव अमरेंद्र दास त्रिलोक ने. उन्होंने पटना में मुख्यमंत्री आवास के ठीक बाहर आमरण अनशन शुरू कर दिया है. उन्होंने हाथ में बैनर लिए नीतीश कुमार से बिहार न छोड़ने की गुहार लगाई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन के बाद JDU कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है.

इससे पहले बीते दिन पूरे बिहार में जदयू कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया था. कई जगहों पर पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई. नाराज कार्यकर्ताओं ने एमएलसी संजय गांधी की गाड़ी को घेर लिया और सीएम हाउस के सामने जमकर नारेबाजी हुई, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है.

Advertisment

बिहार नीतीश कुमार का परिवार

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी हुई, उन पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया गया. कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश कुमार के साथ राजनीतिक साजिश की गई है. कार्यकर्ताओं ने सीधा आरोप लगाया कि यह जनता के जनादेश और नीतीश कुमार के आत्मसम्मान का हनन है. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में तो नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट दिया गया था. जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है, इसलिए बिहार छोड़कर दिल्ली जाना अन्याय है. वे चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे हैं – “बिहार नीतीश कुमार का परिवार है, वह जनता को छोड़कर कैसे जा सकते हैं?

कार्यालयों के बाहर सुरक्षा बढ़ी, पोस्टरों से पट गया पटना

बढ़ते तनाव को देखते हुए पटना स्थित JDU और BJP प्रदेश कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. JDU दफ्तर के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर चस्पा किए गए हैं, जिनमें नीतीश कुमार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की गई है. समर्थकों का कहना है कि बिहार की जनता इस ‘छल’ का बदला नरेंद्र मोदी से लेगी और वे चुप नहीं बैठेंगे. पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर सीएम हाउस और जदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ