नेपाल की बाढ़ से गंडक नदी में आया मछलियों का सैलाब, 100 किलो तक की मछलियां देख लोग हैरान

नेपाल में आई बाढ़ के बाद बिहार की गंडक नदी में बड़ी-बड़ी मछलियां पहुंचने की वीडियो सामने आई है. गोपालगंज और आस-पास के इलाकों में मछुआरों के जाल में 15 से 50 किलो तक की मछलियां फंस रही हैं, जबकि कुछ मछलियों के 100 किलो या उससे अधिक वजन के दावे भी सामने आए हैं.

FISH.jpg
विज्ञापन

नेपाल में आई भीषण बाढ़ का असर अब बिहार की नदियों में भी नजर आने लगा है. गंडक नदी में इन दिनों सामान्य से कहीं ज्यादा बड़ी मछलियां मिलने से स्थानीय लोग और मछुआरे हैरान हैं. कई इलाकों से 40-50 किलो वजन की मछलियां मिलने की खबर है, जबकि कुछ मछलियों का वजन 90 किलो से लेकर करीब डेढ़ क्विंटल तक होने का दावा किया जा रहा है. इन मछलियों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

दरअसल, 26 अगस्त को नेपाल के रसुवा जिले में भारी बारिश के बाद फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की स्थिति बनी थी. पहाड़ी इलाकों में अचानक आए तेज पानी ने बड़ी मात्रा में मलबे के साथ लकड़ी, घरेलू सामान और दूसरी चीजों को अपने साथ बहा लिया. इसी तेज बहाव में बड़ी संख्या में मछलियों के भी बहकर बिहार पहुंचने की बात सामने आई है.

विज्ञापन

नेपाल से बिहार तक कैसे पहुंचीं इतनी बड़ी मछलियां?

नेपाल में बाढ़ का पानी भोटेकोशी नदी से होते हुए त्रिशूली नदी में पहुंचा. इसके बाद पानी नारायणी नदी प्रणाली के जरिए आगे बढ़ा. वाल्मीकिनगर के पास यही नदी भारत में गंडक के नाम से प्रवेश करती है. माना जा रहा है कि तेज बहाव के साथ नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों की नदियों और जलाशयों में मौजूद बड़ी मछलियां भी बहकर बिहार की ओर आ गईं.

गंडक के किनारे बसे इलाकों में मछुआरों को इसका सीधा फायदा भी मिलता दिखाई दे रहा है. गोपालगंज के मंगलपुर घाट, वाल्मीकिनगर, बगहा और आस-पास के क्षेत्रों में लोग नदी में जाल डालकर इन बड़ी मछलियों को पकड़ रहे हैं. कुछ जगहों पर मछलियां तेज पानी के बहाव के कारण मृत अवस्था में भी मिली हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

इन विशाल मछलियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. कई वीडियो में मछुआरे बड़ी मछलियों को नदी से बाहर निकालते, उनका वजन करते और फिर बाइक या ठेले पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं. कुछ स्थानों पर इन मछलियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुट रही है.

विज्ञापन

हालांकि, सोशल मीडिया पर मछलियों के वजन को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. कुछ जगह 100 किलो से अधिक वजन की मछलियों की बात कही गई है, जबकि रिपोर्टों में 90 किलो से लेकर करीब 150 किलो तक के वजन का भी जिक्र किया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ