Motihari Chunav Result 2025 LIVE: मोतिहारी सीट पर इस बार भी BJP ने मारी बाजी, विधायक प्रमोद कुमार 10 हजार वोटों से जीते

Motihari Election Result 2025 LIVE Updates: मोतहारी सीट पर चुनाव परिणाम (Bihar Chunav Natije 2025) के परिणाम आ गए है. एक बार फिर बीजेपी के प्रमोद कुमार ने जीत हासिल कर आरजेडी को हरा दिया है.

MOTIHARI

मोतिहारी विधानसभा सीट

विज्ञापन

Motihari Election Result 2025 LIVE Updates: मोतिहारी में सिटिंग विधायक ने एक बार फिर हैट्रिक लगा दी है. प्रमोद कुमार ने 10 हजार वोटों से जीत दर्ज कर ली है. बता दें मोतिहारी में दूसरे चरण यानी 11 नवंबर को मतदान हुए थे। बीजेपी के प्रमोद कुमार लगातार 4 बार से यहां विधायक रह चुके हैं। ऐसे में मोतिहारी सीट बीजेपी का किला बन चुका है। आरजेडी हर बार यहां से प्रत्याशी बदल रही लेकिन उनकी रणनीति सफल नहीं हो पा रही है। अब देखना है कि क्या इस बार जनता फिर प्रमोद कुमार पर भरोसा जताएगी या कोई नए चेहरे को मौका देगी।

यहां पड़े सभी 243 सीटों के नतीजे

विज्ञापन

इस बार के उम्मीदवार

बीजेपी का गढ़ होने के चलते इस बार भी एनडीए के खाते से यह बीजेपी को मिली है। बीजेपी ने सिटिंग विधायक प्रमोद कुमार पर भरोसा जताते हुए प्रमोद कुमार को मैदान में उतारा है। वहीं महागठबंधन में यह सीट आरजेडी के खाते में रही। आरजेडी ने अपनी रणनीति पर चलते हुए पिछला प्रत्याशी बदलकर देव गुप्ता को टिकट दिया है।

2020 में किसे कितने वोट मिले?

प्रत्याशीपार्टीवोट
प्रमोद कुमारबीजेपी92,733 (जीत)
ओम प्रकाश चौधरी आरजेडी78,088 (हार)

साल 2020 और 2015 के नतीजे

मोतिहारी सीट मतलब बीजेपी। साल 2020 में बीजेपी के प्रमोद कुमार ने 92,733 वोट पाकर चुनाव जीता था। आरजेडी के ओम प्रकाश चौधरी 78,088 वोटों के साथ रनरअप रहे थे। वहीं बात करें 2015 की। इस साल भी यह सीट बीजेपी के खाते में गई थी। बीजेपी ने प्रमोद कुमार ने 79,947 वोटों के साथ विधायकी जीती थी। वहीं आरजेडी के बिनोद कुमार श्रीवास्तव 61,430 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। अब इस बार चुनाव परिणाम देखने लायक होंगे।

2015 में किसे कितने वोट मिले?

प्रत्याशीपार्टीवोट
प्रमोद कुमारबीजेपी79,947 (जीत)
बिनोद कुमार श्रीवास्तवआरजेडी 61,430 (हार)

विज्ञापन

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ