Kutumba Election Result 2025 Live: HAM के ललन राम ने किया बड़ा उलटफेर, कांग्रेस के दो बार के विजेता राजेश कुमार को दी मात

Kutumba Election Result 2025 Live Updates: Kutumba Election Result 2025: कुटुंबा में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के ललन राम ने बड़ा उलटफेर करते हुए दो बार के विजेता कांग्रेस के राजेश कुमार को करारी शिकस्त दी है. ललन राम ने कुल 84727 वोट हासिल किए, जबकि राजेश कुमार को 63202 वोट मिले.

Kutumba Vidhan Sabha Election Result 2025

कुटुंबा विधानसभा चुनाव नतीजे

विज्ञापन

Kutumba Election Result 2025 Live Updates: बिहार की कुटुंबा विधानसभा सीट के नतीजे घोषित हो चुके हैं और इस बार चुनाव ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर कर दिया है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) HAM के उम्मीदवार ललन राम ने बेहद प्रभावी प्रदर्शन करते हुए दो बार के विजेता और कांग्रेस उम्मीदवार राजेश कुमार को करारी शिकस्त दी है. ललन राम को कुल 84,727 वोट प्राप्त हुए. वहीं, कांग्रेस के राजेश कुमार को 63,202 वोट मिले और उन्हें 21,525 वोटों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. यह हार कांग्रेस के लिए गंभीर झटका मानी जा रही है, क्योंकि राजेश कुमार इस क्षेत्र में लंबे समय से एक मजबूत चेहरा माने जाते थे.

कुटुंबा विधानसभा सीट से उम्मीदवार

कुटुंबा विधानसभा सीट से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के ललन राम और इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजेश कुमार के बीच टक्कर देखने को मिली. इस सीट के लिए बहुजन समाज पार्टी के प्रकाश कुमार, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के राम जनम राम और जन सुराज पार्टी के श्यामबलि राम भी मैदान में उतरे थे.

विज्ञापन

कुटुंबा विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थितिजीत का अंतर
ललन रामहिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) – HAM84,727विजेता21,525 वोट
राजेश कुमारभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)63,202उप-विजेता

यहां पढे़ं सभी 243 सीटों के नतीजे…

साल विजेता पार्टीविजेता प्रत्याशीविजेता के वोटप्रमुख प्रतिद्वंदी पार्टीप्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी
2015भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)राजेश कुमार51,303हम (सेक्युलर) – HAM(S)संतोष कुमार सुमन
2020भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)राजेश कुमार50,822हम (सेक्युलर) – HAM(S)शरवन भुइयाँ

पिछले दो विधानसभा चुनाव के आंकड़े

कुटुंबा विधानसभा सीट से 2015 में कांग्रेस के राजेश कुमार की जीत हुई थी. उन्हें कुल 51,303 वोट मिले थे. उन्हें HAM(S) के संतोष कुमार सुमन से कड़ी टक्कर मिली थी, जो 41,205 मत अपने नाम करने में सफल हुए थे. 2020 में इस विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव में भी राजेश कुमार 50,822 वोट अजित करने में सफल हुए थे. उन्होंने HAM(S) पार्टी से चुनाव में खड़े हुए श्रवण भुइया को 16,653 वोट से हराया था. 2025 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राजेश कुमार खड़े हुए हैं और उन्हें जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

कुटुंबा विधानसभा सीट के जातीय समीकरण

बात करें कुटुंबा विधानसभा सीट के जातीय समीकरण की, तो यहां 29.2% मतदाता अनुसूचित जाति के है, वहीं 7.8% वोटर मुस्लिम हैं. कुटुंबा विधानसभा पूरी तरह से ग्रामीण क्षेत्र है. 2020 में यहां 2,66,974 रजिस्टर्ड मतदाता थे और कुल मतदान प्रतिशत 52.06% था. इस बार इलेक्शन कमीशन का ध्यान मतदान प्रतिशत पर होगा, क्योंकि ये बेहद कम रहा है.

विज्ञापन

विज्ञापन
This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ