Kochadhaman Election Result 2025: कोचाधामन सीट पर AIMIM के सरवर आलम जीते, RJD के मुजाहिद आलम 23021 वोटों से हारे

Kochadhaman Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 के नतीजों का दिन 14 नवंबर बेहद ही दिलचस्प रहा. इस सीट पर RJD के मुजाहिद आलम और AIMIM के सरवर आलम के बीच मुकाबला रहा. इस बार बाजी AIMIM के सरवर आलम ने मार लिया है.

Kochadhaman_61b206
विज्ञापन

Kochadhaman Vidhan Sabha Result 2025: बिहार की कोचाधामन विधानसभा सीट पर चुनावी नतीजे आज चुके हैं. इस सीट पर AIMIM के सरवर आलम ने भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की है. उनका मुकाबला भाजपा की बीना देवी और RJD के मुजाहिद आलम से था. इस सीट पर शुरुआती रुझानों में RJD से मुजाहिद आलम आगे थे. लेकिन, बाद में पासा पलट गया और AIMIM के उम्मीदवार को इस सीट से भारी वोट मिले. यहां पर 22 राउंड में वोटों की गिनती की गई. AIMIM के सरवर आलम को 81860 वोट मिले तो राजद को 58839 वोट मिले.

उम्मीदवारपार्टीवोट
सरवर आलमAIMIM81860 वोट
मुजाहिद आलमRJD58839 वोट
बीना देवीBJP44858 वोट

यहां पढ़ें बिहार की 243 सीटों के नतीजे

विज्ञापन

आपको बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनावों में यह सीट जमीनदार पार्टी ने जीती थी. जमीनदार पार्टी के उम्मीदवार मुहम्मद इज़हार असफ़ी ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मुजाहिद आलम को 36143 वोटों के अंतर से हराया था.

यहां पढ़ें: ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates

कोचाधामन विधानसभा सीट से 2020 के चुनावी आंकड़े

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
AIMIMमुहम्मद इजहार असफी79,893
JDUमुजाहिद आलम43,750
RJDशाहिद आलम26,134

कोचाधामन विधानसभा सीट से 2015 के चुनावी आंकड़े

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
JDUमुजाहिद आलम55,929
AIMIMअख्तरुल ईमान37,086
BJPअब्दुर रहमान34,895

सरकार बनाने के लिए होनी चाहिए 122 सीटें

बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना ज़रूरी है. बिहार में फिलहाल जेडीयू और बीजेपी के घटक दलों वाली एनडीए सरकार है और आरजेडी के तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं. बिहार विधानसभा में अभी बीजेपी के 80 विधायक हैं, आरजेडी के 77, जेडीयू के 45 और कांग्रेस के 19 विधायक हैं.

विज्ञापन

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) के 11, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के 4, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी) के 2, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के 2, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के 1 और 2 निर्दलीय विधायक हैं.

विज्ञापन
This is for empty state

 

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ