हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kanti Election Result 2025: कांटी से JDU अजीत कुमार जीते, RJD के मो. इसराइल मंसूरी को 25,757 वोटों से हराया

Kanti Election Result 2025: बिहार की कांटी विधानसभा सीट, जो मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत आती है, पर 6 नवंबर को मतदान हुआ और 14 नवंबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू की गई. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस सीट से JDU के अजीत कुमार जीत चुके हैं. उन्होंने RJD के मोहम्मद इसराइल मंसूरी को 25,757 वोटों से हराया.

विज्ञापन

Live Updates

00:19 (IST) 15 Nov 2025

Kanti Election Result 2025 LIVE Updates: कांटी से JDU के अजीत कुमार जीते

कांटी विधानसभा सीट से JDU के अजीत कुमार जीत चुके हैं।

अजीत कुमार (JDU) – 1,16,893

मोहम्मद इसराइल मंसूरी (RJD) – 91,136

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, JDU के अजीत कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी RJD के मोहम्मद इसराइल मंसूरी को 25,757 वोटों से हराया।

16:27 (IST) 14 Nov 2025

Kanti Election Result 2025 LIVE Updates: कांटी से JDU के अजीत कुमार जीत की ओर अग्रसर, 23,149 वोटों से आगे

कांटी विधानसभा सीट से JDU के अजीत कुमार चुनावी मतगणना में जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।

अजीत कुमार (JDU) – 1,03,846

मोहम्मद इसराइल मंसूरी (RJD) – 80,697

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, JDU के अजीत कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी RJD के मोहम्मद इसराइल मंसूरी से 23,149 वोटों से आगे हैं।

14:32 (IST) 14 Nov 2025

Kanti Election Result 2025 LIVE Updates: कांटी से BJP के JDU के अजीत कुमार जीत की ओर

कांटी विधानसभा सीट से JDU के अजीत कुमार चुनावी मतगणना में जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।

अजीत कुमार (JDU) - 59,511

मोहम्मद इसराइल मंसूरी (RJD) - 44,573

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, JDU के अजीत कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी RJD के मोहम्मद इसराइल मंसूरी से 14,938 वोटों से आगे हैं।

10:24 (IST) 14 Nov 2025

Kanti Election Result 2025 LIVE Updates: मतगणना का पांचवा राउंड, JDU के अजीत कुमार को भारी बढ़त

कांटी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का पांचवा राउंड चल रहा है। अभी जेडीयू के अजीत कुमार को 12597 वोट और राजद के इसराइल मंसूरी को 7406 वोट मिले हैं। दोनों के वोट का अंतर 5191 है। इस प्रकार जेडीयू प्रत्याशी अजीत कुमार आगे चल रहे हैं।

10:14 (IST) 14 Nov 2025

Kanti Election Result 2025 LIVE Updates: कांटी विधानसभा सीट JDU के अजीत कुमार आगे

कांटी विधानसभा सीट की मतगणना जारी है। ताजा रुझानों में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अजीत कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) मो. इजराइल मंसूरी पर बढ़त बनाए हुए दिख रहे हैं।

08:19 (IST) 14 Nov 2025

Kanti Election Result 2025 LIVE Updates: कांटी विधानसभा सीट की मतगणना शुरू

Kanti Election Result 2025 LIVE Updates: कांटी विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। थोड़ी ही देर में रुझान और नतीजे सामने आने लगेंगे।

Kanti Election Result 2025: बिहार की कांटी विधानसभा सीट से अगला विधायक कौन होगा, इसका फैसला हो चुका है. चुनाव आयोग के द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. इस सीट पर सीधा मुकाबला JDU के अजीत कुमार और RJD के मोहम्मद इसराइल मंसूरी के बीच रहा. मतगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, अजीत कुमार ने मोहम्मद इसराइल मंसूरी को 25,757 वोटों से हराया. आपको बता दें कि यहां पर चुनाव पहले चरण में 6 नवंबर को हुई थी, जिसकी आज 14 नवंबर को 8 बजे मतगणना शुरू हुई. बिहार की 243 में से कांटी विधानसभा का सीट क्रमांक 95 है, जो मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत आती है.

कांटी विधानसभा सीट से उम्मीदवार

साल 2025 के चुनाव में कांटी विधानसभा सीट से 3 पार्टी के उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस विधानसभा सीट से मो. इजराइल मंसूरी पर फिर भरोसा जताया है. वहीं, जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अजीत कुमार को इस सीट से खड़ा किया है. जबकि, इन दोनों पार्टी के उम्मीदवारों को जन सुराज पार्टी (JSP) के सुदर्शन मिश्र से तगड़ी टक्कर मिल रही है. इस साल यहां से 25 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था, जिसमें से 7 कैंडीडेट के नॉमिनेशन को चुनाव आयोग के रिजेक्ट कर दिया है. लेकिन, अभी 13 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में डटे हैं.

कांटी विधानसभा सीट पर 2020 के चुनाव के आंकड़े

साल 2020 के चुनाव में कांटी विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कैंडीडेट मो. इजराइल मंसूरी विजयी रहे थे. उन्होंने अजीत कुमार को हराया था, जो एक निर्दलीय उम्मीदवार थे. मो. इजराइल मंसूरी को कुल 32.89% वोट और अजीत कुमार को 27.63% वोट मिले थे. मो. इजराइल मंसूरी ने अजीत कुमार को 6,326 वोट के अंतर से पीछे छोड़ा था. वहीं, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मोहम्मद ज़माल ने भी 25,891 वोट पाया था, जो कुल मतदान का 13.21% था.

विज्ञापन
पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)मो. इजराइल मंसूरी64,458
निर्दलीयअजीत कुमार54,144

कांटी विधानसभा सीट पर 2015 के चुनावी आंकड़े

साल 2015 के चुनाव में कांटी से अशोक कुमार चौधरी ने जीत हासिल किया था, एक निर्दलीय उम्मीदवार थे. उन्होंने हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के उम्मीदवार अजीत कुमार को परास्त किया था. जहां तक वोटों की बात है तो अशोक कुमार चौधरी को 32% मत मिले थे और अजीत कुमार को 27% मत प्राप्त हुए थे. जहां तक इन दोनों में हार और जीत में अंतर की बात है, यह अंतर 9,275 वोट का था. वहीं, 26% वोट पाकर राष्टीय जनता दल के उम्मीदवार मो. परवेज आलम तीसरे स्थान पर रहे थे.

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
निर्दलीयअशोक कुमार चौधरी58,111
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर)अजीत कुमार48,836

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola