सौरभ कुमार, पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का दर्द एकबार फिर छलका है। उन्होंने कहा है कि वो कुछ दिन और बिहार के सीएम होते तो बिहार की तस्वीर कुछ और होती। मांझी ने कहा कि अगर हम दो साल हम और सीएम रहते तो सबको टेकुआ की तरह सीधा कर देते। उन्होंने यह बातें नालंदा में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कही है।
जीतन राम मांझी ने कहा कि हमने 19 फरवरी 2015 को रिजाइन कर दिया था। अगर हमारे पास 50 एमएलए की ताकत होती तो हमें पद से हटाने की किसी की हिम्मत नहीं होती। अगर मुझे मुख्यमंत्री के पद से नहीं हटाया जाता तो 5 साल की बात तो दूर हम बिहार को 2 साल में ही टेकुआ (बोरियां सिलने वाली सुई) की तरह सीधा कर देते।
दो दिन पहले अमित शाह से मिले थे मांझी
बता दें कि दो दिन पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। मांझी और शाह की ये मुलाकात ऐसे वक्त में हुई थी जब नीतीश कुमार भी दिल्ली में थे और विपक्षी को एकजुट करने में लगे थे।
अमित शाह से क्यों मिले थे मांझी?
अमित शाह से मुलाकात के दौरान जीतन राम मांझी के एनडीए में वापस जाने की अटकलें थीं, लेकिन सारी अटकलों को खुद मांझी ने खारिज किया। अमित शाह से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनें तो यह बेहद स्वर्णिम होगा।
मांझी ने कहा था कि मैं साफ कर देता हूं कि जो राजनीति में कभी नहीं हुई है वह बात हमने की है। हमने भावुक कसम खाई है कि हम नीतीश कुमार के साथ रहेंगे, इसके बाद भी कोई सवाल उठाता है तो मैं समझता हूं कि यह बेईमानी है। मैं नीतीश कुमार के साथ हूं और रहूंगा, इसमें कहीं कोई दो मत नहीं है।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
18 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines